UPSSSC PET Application Form 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC PET 2023 अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 का इंतजार कर रहे है वे अब यूपी पीईटी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अधिसूचना के साथ ही शुरू कर दिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2023 है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चहिए साथ ही उसकी आयु 18-21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आपको बता दें कि UPSSSC PET ऑनलाइन फॉर्म 2023 में सुधार करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर, 2023 निर्धारित की है।
UPSSSC PET 2023 ऑनलाइन फॉर्म लिंक
यूपी पीईटी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए UPSSSC PET ऑनलाइन फॉर्म लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर भर कर जमा करना होगा।UPSSSC PET 2023 ऑनलाइन फॉर्म लिंक यहां देखें।
UPSSSC PET 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिंक | |
UPSSSC PET 2023 अधिसूचना डाउनलोड लिंक |
UPSSSC PET 2023 परीक्षा के बारे में हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में UPSSSC PET 2023 परीक्षा के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए UPSSSC PET ऑनलाइन फॉर्म 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक भी प्रदान किया गया है।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 | |
परीक्षा संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग |
परीक्षा का नाम | UPSSSC PET 2023 (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023) |
परीक्षा का उद्देश्य | ग्रुप "बी" एवं "सी" पद |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन पंजीकरण | 01 से 30 अगस्त 2023 |
नौकरी करने का स्थान | उत्तर प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | http://upsssc.gov.in/ |
UPSSSC PET 2023 परीक्षा शेड्यूल
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि और यूपी पीईटी आवेदन ऑनलाइन तिथियां यूपीएसएसएससी अधिसूचना के साथ जारी की जाती हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 के संबंध में सभी आधिकारिक तिथियां देख सकते हैं।
यूपी पीईटी 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां | |
आयोजन | तारीख |
यूपीएसएसएससी पीईटी अधिसूचना 2023 जारी होने की तिथि | 01 अगस्त 2023 |
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 01 अगस्त 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2023 |
शुल्क जमा करने और सुधार विंडो बंद होने की तारीख | 06 सितम्बर 2023 |
यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 | -- |
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा तिथि 2023 | अक्टूबर 2023 |
UPSSSC PET 2023 शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
आवेदक के पास 10वीं परीक्षा पास की मार्कशीट होनी चाहिए साथ ही उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 आवेदन शुल्क
यूपी पीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार आवेदन शुल्क की जांच करें:
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा शुल्क | |||
श्रेणी | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस | कुल शुल्क |
सामान्य, ओबीसी | 160 | 25 | 185 |
एससी, एसटी | 70 | 25 | 95 |
शारीरिक रूप से विकलांग | शून्य | 25 | 25 |
UPSSSC PET 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देख कर UPSSSC PET ऑनलाइन फॉर्म 2023 भर कर जमा कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर UPSSSC PET ऑनलाइन फॉर्म 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब एक नई विंडो ओपन होगी, उसमें अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: इसके बाद आवेदन पत्र को ध्यान पूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 5: फिर आवेदन शुल्क हो तो इसका भुगतान करें।
चरण 6: UPSSSC PET ऑनलाइन फॉर्म 2023 डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation