UPUMS Faculty Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) ने फैकल्टी के पदों के लिए UPUMS भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। UPUMS भर्ती 2023 के माध्यम से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर सहित कुल 338 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन 31 जुलाई 2023 से पहले ऑफलाइन जमा करना होगा।
UPUMS भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सभी पदों के लिए मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष है। पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 2,20,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
UPUMS Faculty Recruitment 2023 Notification की हाइलाइट
UPUMS फैकल्टी भर्ती के बारे में जानकारी जैसे “विज्ञापन संख्या, आवेदन मोड और चयन प्रक्रिया” नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| UPUMS भर्ती 2023 | |
| संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय |
| पोस्ट का नाम | फैकल्टी पद - प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर |
| पदों की संख्या | 338 पद |
| विज्ञापन संख्या | UPUMS/ACAD/29/2023-24 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (प्रथम चक्र) | 31 जुलाई 2023 |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
| वर्ग | सरकारी नौकरी |
| नौकरी करने का स्थान | उत्तर प्रदेश |
| चयन प्रक्रिया | टेस्ट और साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.upums.ac.in |
UPUMS वैकेंसी 2023 की रोलिंग विज्ञापन तिथियां
फैकल्टी के पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथियां यहां देखें।
| पहला चक्र | 31 जुलाई 2023 |
| दूसरा चक्र | 31 अक्टूबर 2023 |
| तीसरा चक्र | 31 दिसंबर 2023 |
| चौथा चक्र | 31 मार्च 2024 |
UPUMS Faculty Vacancy 2023 डिटेल
UPUMS फैकल्टी भर्ती के लिए पदों की कुल संख्या 338 है जिसमें प्रोफेसर के लिए 33 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 103 पद और सहायक प्रोफेसर के 202 पद शामिल हैं।
| क्र.सं | पद का नाम | पदों की संख्या |
| 1. | प्रोफ़ेसर | 33 |
| 2. | सह - प्राध्यापक | 103 |
| 3. | सहेयक प्रोफेसर | 202 |
| कुल | 338 पद | |
UPUMS फैकल्टी भर्ती 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव
- NMC या MCI के अनुसार MS/MD या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- असिस्टेंट प्रोफेसर - तीन साल का टीचिंग एक्सपीरियंस
- एसोसिएट प्रोफेसर - चार साल का टीचिंग एक्सपीरियंस
- प्रोफेसर - 14 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस
UPUMS भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा
यूपीयूएमएस भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, फैकल्टी के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है। हालाँकि, कॉन्ट्रैक्ट प्रोफेसर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों की कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होगी, वह 70 वर्ष की आयु तक काम कर सकते हैं।
| क्र.सं | पद का नाम | अधिकतम आयु सीमा |
| 1. | प्रोफ़ेसर | कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है रिटाटर के लिए आयु 65 वर्ष है |
| 2. | एसोसिएट प्रोफेसर | आवेदन की अंतिम तिथि तक 50 वर्ष (उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी) |
| 3. | असिस्टेंट प्रोफेसर |
चयन प्रक्रिया
फैकल्टी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
वेतन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।
| क्र.सं | पद का नाम | Pay Band | Consolidated monthly remuneration (संविदा नियुक्ति) |
| 1. | प्रोफ़ेसर | 1,59,100-रुपये (लेवल-14 ए) | 2,20,000-रुपये |
| 2. | सह - प्राध्यापक | 1,31,400-रुपये (लेवल-13 ए-1) | 1,60,000-रुपये |
| 3. | सहेयक प्रोफेसर | 1,01,500-रुपये (लेवल-12) | 1,20,000-रुपये |
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये तय किए गए हैं।
UPUMS Recruitment 2023 एप्लीकेशन फॉर्म अधिसूचना
| UPUMS संकाय भर्ती 2023 अधिसूचना के लिए महत्वपूर्ण लिंक | |
| UPUMS Faculty Recruitment 2023 Notification, Application Form PDF | |
| आवेदन पत्र भेजने का पता (केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से) | भर्ती कक्ष कार्यालय, यूपीयूएमएस, सैफई, इटावा (यूपी) - 206130 (Recruitment Cell, UPUMS, Saifai, Etawah (UP) – 206130) |
उम्मीदवारों को केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले भेजा जाना चाहिए। आवेदन केवल स्पीड या पंजीकृत डाक के माध्यम से अंतिम समय 31 जुलाई 2023 शाम 5:00 बजे स्वीकार किया जाएगा। आवेदन फॉर्म “भर्ती सेल, यूपीयूएमएस, सैफई, इटावा (यूपी) - 206130” पर भेजा जाना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation