WB हेल्थ, कोलकाता में डिस्ट्रिक्ट एंटोमोलोजिस्ट के 49 पदों के लिए निकली वेकेंसी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार ने अनुबंध के आधार पर डिस्ट्रिक्ट एंटोमोलोजिस्ट (जिला कीटविज्ञानी) के 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार ने अनुबंध के आधार पर डिस्ट्रिक्ट एंटोमोलोजिस्ट (जिला कीटविज्ञानी) के 49 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 12 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन करने की आरंभिक तिथि - 26 अप्रैल 2017
• ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 मई 2017
WB हेल्थ, कोलकाता में पदों का विवरण:
• डिस्ट्रिक्ट एंटोमोलोजिस्ट - 49 पद
आयु सीमा - 40 वर्ष
डिस्ट्रिक्ट एंटोमोलोजिस्ट के पद के लिए शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन में जीव विज्ञान विषय के साथ जूलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो.
WB हेल्थ, कोलकाता में डिस्ट्रिक्ट एंटोमोलोजिस्ट के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑफ़लाइन एप्लिकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य अपने पास रखें. आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मई 2017 है.
