स्नातक हैं तो बन सकते हैं अंग्रेजी रिपोर्टर....करें 15 मई तक आवेदन
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी), कोलकाता ने अंग्रेजी रिपोर्टर भर्ती परीक्षा के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 15 मई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी), कोलकाता ने अंग्रेजी रिपोर्टर भर्ती परीक्षा के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 15 मई 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2017
शुल्क जमा की अंतिम तिथि: 16 मई 2017
रिक्ति विवरण:
• अंग्रेजी रिपोर्टर भर्ती परीक्षा: 13 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को संबंधित विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए जिसमें एक विषय के रूप में अंग्रेजी होना चाहिए साथ ही शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्पीड @ 140 शब्द प्रति मिनट और 40 शब्द प्रति मिनट क्रमशः होना चाहिये. इसके अतिरिक्त बंगाली पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया:
शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को 02 (दो) भागों (भाग I और II) में आयोजित लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा, जिसके बाद उन्हें व्यक्तित्व परीक्षा / व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा.
आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार डब्लूबीपीएससी की वेबसाइट www.pscwbonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यकता के अनुसार 15 मई 2017 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड कर सकते हैं.
*
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.