संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) 2013 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. उम्मीदवारों का चयन उनके सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2013 में किये गए उनके प्रदर्शन, जो दिसंबर 2013 में आयोजित हुआ एवं साक्षात्कार जो उनके व्यक्तित्व परिक्षण हेतु अप्रैल-जून 2014 में आयोजित हुआ पर आधारित है.
सफल उम्मीदवारों को निम्न पदों पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है:
• भारतीय प्रशासनिक सेवा;
• भारतीय विदेश सेवा;
• भारतीय पुलिस सेवा एवं
• केंद्रीय सेवा समूह ‘क’ एवं ‘ख’
कुल 1228 उम्मीदवारों को निम्नलिखित पदों पर नियुक्त करने हेतु सिफारिश की गई है:
सेवा | सामान्य वर्ग (GEN) | अति पिछड़ा वर्ग (OBC) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | कुल |
आईएएस | 90 | 49 | 27 | 14 | 180 |
आईएफएस | 17 | 09 | 04 | 02 | 32 |
आईपीएस | 75 | 43 | 24 | 08 | 150 |
केंद्रीय सेवा समूह ‘क’ एवं ‘ख’ | 369 | 188 | 103 | 50 | 710 |
समूह ‘बी’ सेवा | 71 | 37 | 30 | 18 | 156 |
कुल | 622 | 326 | 188 | 92 | 1228 |
सम्पूर्ण परिणाम को जानने हेतु नीचे क्लिक करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation