संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2011 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केन्द्रों पर 29 अक्टूबर 2011 से 26 नवम्बर 2011 के मध्य किया. यहां पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के प्राणिविज्ञान का प्रथम प्रश्न-पत्र दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं.
प्राणिविज्ञान
प्रश्न–पत्र –I
समय: तीन घण्टे पूर्णांक : 300
अनुदेश
प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है.
प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश –पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख –पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए . प्रवेश –पत्र पा उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पा कोई अंक नहीं मिलेगे .
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य है. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए.
प्रयेक प्रश्न के लिए अंक प्रश्न के अंत में दिये गए है. जहां आवश्यक हो, अपने उत्तर उपयुक्त चित्रों द्वारा दर्शाइए.
खण्ड – क
1. निम्लिखित का संक्षिप्ताकर, प्रयेक का 150 शब्दों में, उत्तर दीजिए : 15x4=60
(क) पोरीफेरा के होते हुए उसको विरुद्ध पैराजोआ के सृजन की क्या आवश्यकता थी ?
(ख) पैरामीशियम के संयुग्मन की अवस्थाओं का चित्रों द्वारा प्रस्तुतीकरण कीजिए तथा उसकें स्वयुग्मन पर टिप्पणी कीजिए.
(ग) रिंकोसिफैलिया की करोति से तुलना कीजिए.
(घ) ब्रैकियोस्टोमा के आहारनाल में अशन धारा का एक सुचिन्हित व्यवस्थित चित्र बनाइए तथा अंशन एवं पाचन कि क्रियाविधि पर टिप्पणी कीजिए.
2. निम्नलिखित में से किन्ही दो का उत्तर दीजिए. : 30x2=60
(क) कोपिपोडा में मुक्तजीवी प्रवक्तो के निदान लंक्षक्णों से परजीवी प्रकारों द्वारा दर्शाए बड़े अंतरो का वर्णन कीजिए.
(ख) इकाईनोडर्मो के जल-संवहनी तंत्र कि संरंचना एव कार्य का वर्णन कीजिए.
(ग) एप्तेरिगोटा और टेरीगोटा के प्रमुख लक्षणों को बताइए.
3. (क) उत्परिवर्तनशील संयोजी उत्तक क्या है ? उसके विविध कार्यों एवं उसकी प्रक्रिया की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए . 30
(ख) एक सुचिंहित चित्र (अधर रूप) की सहायता से ह्रदय का , प्रमुख रुधिर वाहिकाओं को दर्शाते हुए, वर्णन कीजिए. ह्रदय में परिसंचरण की क्रियाविधि पर टिपण्णी भी कीजिए . 30
4. (क) खुले और बन्द संचारी तंत्रों में भेद कीजिए. 30
(ख) प्रवास की परिभाषा दीजिए. सुसंगत उदाहरणों सहित मछलियो में प्रवास का विस्तृत विवरण कीजिए . 30
खण्ड –ख
5. निम्नलिखित का संक्षेप में, प्रत्येक का 150 शब्दों में,उत्तर दीजिए: 15x4=60
(क) नाइट्रोजन चक्र का एक प्रवाह चित्र बनाइए तथा नाइट्रोजन चक्र का एक प्रवाह चित्र बनाइए तथा नाइट्रोजन योगिकीकरण, नाइट्रिकरण का विवरण दीजिए .
(ख) क्लोरोफ्लूरोकार्बनो द्वारा ओजोन निम्नीकरण की क्रियाविधि बताइए.
(ग) क्रिप्सिस किसे कहते है? विभीन्न जंतुओं में क्रिप्सिस के महत्त्व की विवेचना कीजिए.
(घ) परिक्षेपण और केंद्रीय प्रवृत्ति की माप के महत्त्व की विवेचना उपयुक्त उधाहरणों सहित कीजिए.
6. निम्नलिखित में से किन्ही दो का उत्तर दीजिए : 30x2=60
(क) “ समष्टि एक स्वतः नियामक तंत्र होता है.” (वाइन एडवर्ड्स) समझाइए.
(ख) स्मृति की परीभाषा दीजिए तथा अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक स्मृति कैसे संचित होती है. ब्याख्या कीजिए .
(ग) जन्तुओ के स्वस्थानो और वाह स्थाने सरंक्षण में भेद कीजिए. उपयुक्त उदाहरण दीजिए.
7. (क) कोई-वर्ग(Y2) परीक्षण क्या है? स्वंतंत्रता, समंगता एवं समंजन- सुठुता के परीक्षण हेतु, जैव आकंड़ों का उपयोग करते हुए, काई-वर्ग के अभिकलन का विस्तृत विवरण दीजिए . 30
(ख) लैंगिक, आक्रामक और मातृक ब्यवहार पर हार्मोनो के प्रभाव की विवेचना कीजिए . 30
8. (क) स्थलीय पारिस्थिक तंत्र की मानव क्रियाओ द्वारा निम्नीकरण की संक्षिप्त ब्याखा कीजिए . 30
(ख) बियर-लैम्बर्ट नियम के सन्दर्भ में स्पेक्ट्रोप्रकाश्मिति के सैद्धांतिक आधार की विवेचना कीजिए-स्पेक्ट्रोप्रकाशमापी के यंत्रीकरण, अनुरक्षण और अनुप्रयोग का विवरण दीजिए. 30
आईएएस मुख्य परीक्षा 2011 : प्राणिविज्ञान द्वितीय प्रश्न-पत्र
Comments
All Comments (0)
Join the conversation