संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2011 की सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केन्द्रों पर 29 अक्टूबर, 2011 से 26 नवम्बर 2011 के मध्य किया. यहां पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2011 के भूगोल का प्रथम प्रश्न-पत्र दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसे पढ़कर अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद ले सकते हैं.
भूगोल
प्रश्न-पत्र I
समय : तीन घण्टे पूर्णांक : 300
अनुदेश - प्रत्येक प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपा है.
प्रश्नों के उत्तर उसी माध्यम में लिखे जाने चाहिए, जिसका उल्लेख आपके प्रवेश-पत्र में किया गया है, और इस माध्यम का स्पष्ट उल्लेख उत्तर-पुस्तक के मुख-पृष्ठ पर अंकित निर्दिष्ट स्थान पर किया जाना चाहिए. प्रवेश-पत्र पर उल्लिखित माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम में लिखे गए उत्तर पर कोई अंक नहीं मिलेंगे.
प्रश्न संख्या 1 और 5 अनिवार्य हैं. बाकी प्रश्नों में से प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न चुनकर किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए. जिस भी प्रश्न का आप उत्तर दें, उस प्रश्न के सभी भागों का उत्तर दीजिए.
प्रत्येक प्रश्न के लिए नियत अंक प्रश्न के अन्त में दिए गए हैं.
जहाँ उचित हो, अपने उत्तर को समुचित रेखा-मानचित्रों और आरेखों की सहायता से स्पष्ट कीजिए.
खण्ड 'क'
1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होनी चाहिए : 12x5=60
(क) भूचुंबकत्व और पुराचुंबकत्व
(ख) रौस्बी तरंगें और जेट प्रवाह
(ग) हिंद महासागर में लवणता प्रतिरूप
(घ) जोनीय और अजोनीय मृदाओं में मृदा चित्र
(ड.) समुद्री पारिस्थितिक तंत्र
2. (क) अपरदन के जलवायु के द्वारा नियंत्रित कारकों के नाम बताइए. स्पष्ट कीजिए कि वे द्रव्य के गुणधर्मों की दृष्टि से किस प्रकार एक-दूसरे से भिन्न हैं. उनमें से प्रत्येक द्वारा निर्मित स्थलरूपों की तुलना कीजिए. 30
(ख) समस्थिति की संकल्पना को, ऐयरी और प्रैट द्वारा उसके अभिग्रहण के अनुसार, स्पष्ट कीजिए. 30
3. (क) वर्षण के वैश्विक वितरण का एक विवरण विवरण प्रस्तुत कीजिए. 30
(ख) "समकालीन वैश्विक जलवायु परिवर्तन एक मानवोदभवी परिघटना है." चर्चा कीजिए. 30
4. (क) "महासागर जल में ताप, लवणता और घनत्व के अंतर महासागर जल के परिसंचरण के प्रधान कारण है." विस्तार से स्पष्ट कीजिए. 30
(ख) जीवोम शब्द की परिभाषा कीजिए. स्थलीय जीवोमों की सूची तैयार कीजिए और सवाना जीवोम के अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए. 30
खण्ड 'ख'
5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त व्याख्यात्मक टिप्पणियां लिखिए : 12x5=60
(क) मानव भूगोल में कल्याण उपागम
(ख) विकासशील विश्व में शहरीकरण के सन्दर्भ में गौण शहर
(ग) औद्योगिक अवस्थापन की थियोरी में आइसोडापेन
(घ) जनसंख्या और खाद्य सुरक्षा
(ड.) धारणीय विकास के अवयव
6. (क) भूगोल में रूपावली प्रतिस्थापन में प्रत्यक्षवाद (पौजिटिविज्म) के प्रभाव पर चर्चा कीजिए. 30
(ख) पिछड़े प्रदेशों के लिए योजनाकरण की वैकल्पिक रणनीतियों को गिनाइए. 30
7. (क) 'परिसीमाओं' और 'सीमांत क्षेत्रों' के बीच विभेदन कीजिए. विभिन्न प्रकार की परिसीमाओं की पहचान कीजिए. 30
(ख) व्हिटलैसी के द्वारा किए गए वर्गीकरण के अनुसार, कृषि-प्रदेशों का उल्लेख कीजिए और उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए. 30
8. (क) तंत्र उपागम और भूगोल में उसकी अनुप्रयोज्यता पर चर्चा कीजिए. 30
(ख) क्रिस्टैलर और लौश द्वारा प्रतिपादित केन्द्रीय स्थान थियोरी के प्रमुख अभिलक्षणों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए. 30
Comments
All Comments (0)
Join the conversation