करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. अप्रैल 2012 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. विश्व के नवीनतम देश दक्षिण सूडान ने विश्वबैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की सदस्यता 17 अप्रैल 2012 को ग्रहण किया. सूडान के साथ दो दशकों तक चली लड़ाई के बाद जुलाई 2011 में आजाद हुआ दक्षिणी सूडान मुद्राकोष का कौन सा वां सदस्य बना? दक्षिणी सूडान के वित्तमंत्री कोस्ती मनिबे नगाई ने मुद्राकोष और विश्वबैंक के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
a. 189
b. 188
c. 187
d. 186
Answer: (b) 188
2. अमेरिका की पत्रिका टाइम मैगजीन ने वर्ष 2012 के लिए विश्व में प्रभावशाली सौ शख्सियतों की सूची 17 अप्रैल 2012 को जारी की. निम्नलिखित में से किसे इस सूची में शामिल किया गया?
a. ममता बनर्जी
b. मायावती
c. जयललिता
d. राबड़ी देवी
Answer: (a) ममता बनर्जी
3. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून की चार दिवसीय भारत यात्रा 26-29 अप्रैल 2012 को संपन्न हो गई. इस यात्रा के दौरान निम्नलिखित में से किस विश्विद्यालय ने बान की मून को डॉक्टोरेट की मानद उपाधि प्रदान की?
a. दिल्ली विश्विद्यालय
b. जवाहर लाल नेहरु विश्विद्यालय
c. जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय
d. लखनऊ विश्वविद्यालय
Answer: (c) जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय
4. निम्नलिखितमें से किस भारतीय मूल के उद्यमी और शिक्षाविद को संयुक्त राष्ट्र की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक एजेंसी (यूनेस्को) का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया. इनकी नियुक्ति शिक्षा के क्षेत्र में उनके अहम योगदान को देखते हुए की गई. यह जानकारी 26 अप्रैल 2012 को दी गई.
a. सनी वर्के
b. विनोद मंगलम
c. आर्याव्रत भट्टाचार्य
d. निमित परेरा
Answer: (a) सनी वर्के
5. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा जारी रिपोर्ट में वर्ष 2010 में विश्व में खसरे से होने वाली मौतों में से सर्वाधिक मौतें किस देश में हुई? संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी अप्रैल 2012 के मध्य सप्ताह में दी गई.
a. पाकिस्तान
b. दक्षिण अफ्रीका
c. भारत
d. बांग्लादेश
Answer: (c) भारत
Comments
All Comments (0)
Join the conversation