करेंट अफेयर्स क्विज में राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय, राज्य,व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न होते हैं. करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. नवंबर 2011 के करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विश्व में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं.यह सिविल सेवा परीक्षा,बैंक पीओ,एसएससी,एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. वर्ष 2011 के सहिष्णुता व अहिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार के लिए किसका चयन किया गया. इनके चयन की जानकारी नवंबर 2011 को दी गई..
a. अनारकली होलारयार
b. बेगम परवीन सुलताना
c. आन सान सू की
d. डॉक्टर टेसी थॉमस
Answer: (a) अनारकली होलारयार
2. 13 वर्षीय बालिका मलाला यूसुफजई को अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2011 के लिए नामांकित किया गया. इसके नामांकन की जानकारी 21 नवंबर 2011 को दी गई. मलाला यूसुफजई किस देश की है?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. अफगानिस्तान
d. बांग्लादेश
Answer: (b) पाकिस्तान
3. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने निशान-ए- इम्तियाज (सैन्य) पुरस्कार से किसे सम्मानित किया. यह सम्मान इस्लामाबाद में 23 नवंबर 2011 को प्रदान किया गया?
a. हुसैन हक़्क़ानी
b. मकबूल फ़िदा हुसैन
c. हिलेरी क्लिंटन
d. जनरल होउ शुसेन
Answer: (d) जनरल होउ शुसेन
4. भारत के ए गोपीनाथन को संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त निरीक्षण इकाई (जेआईयू) का निरीक्षक निर्वाचित किया गया. संयुक्त राष्ट्र महासभा में 22 नवंबर 2011 को संपन्न हुए चुनाव में भारत ने किस देश के उम्मीदवार को पराजित किया?
a. चीन
b. मिस्र
c. पाकिस्तान
d. मलेलिया
Answer: (a) चीन
5. लीबिया के पूर्व शासक कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के पुत्र सैफ अल इस्लाम गद्दाफी को उसके तीन अंगरक्षकों के साथ 19 नवंबर 2011 को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी निम्नलिखित में से किस स्थान से की गई?
a. उत्तरी सबा
b. त्रिपोली
c. ओबारी
d. सिर्ते
Answer: (c) ओबारी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation