यहां पर आईएएस/पीसीएस/एसएससी/बैंकिंग/सेना/नौसेना जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए क्विज दिए गए हैं जो भारत एवं विश्व के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित हैं. यह क्विज 5 से 11 नवंबर 2012 के मध्य के हैं. इस क्विज को प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया है.
1. अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 6 नवंबर 2012 को जीता. अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
a. 4 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 6 वर्ष
d. 3 वर्ष
Answer: (a) 4 वर्ष
2. मिरीले बैलेस्त्राजी (Mireille Ballestrazzi) को इंटरपोल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. इनके निर्वाचन की जानकारी 8 नवंबर 2012 दी गई. इसी के साथ ही वह इंटरपोल के प्रमुख पद पर चुनी जाने वाली विश्व की पहली महिला भी बन गईं. मिरीले बैलेस्त्राजी किस देश की निवासी हैं?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. अमेरिका
c. ब्रिटेन
d. फ्रांस
Answer: (d) फ्रांस
3. भारतीय मूल की ब्रिटिश जासूस नूर इनायत खान की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण निम्नलिखित में से कहां किया गया? यह अनावरण 8 नवंबर 2012 को किया गया.
a. न्यूयॉर्क
b. लंदन
c. बेडफोर्ड
d. वाशिंगटन
Answer: (b) लंदन
4. अमेरिका की शीर्ष खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख ने विवाहेतर संबंधों के कारण अपने पद से 9 नवंबर 2012 को इस्तीफा दे दिया. निम्नलिखित में से उनका क्या नाम है?
a. माइकल मोरेल
b. डेविड पेट्रियास
c. डेविड मोरेल
d. निम्न में से कोई नहीं
Answer: (b) डेविड पेट्रियास
5. भारतीय साहित्य आलोचक गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक को वर्ष 2012 के क्योटो पुरस्कार से 10 नवंबर 2012 को सम्मानित किया गया. क्योटो पुरस्कार किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार है?
a. चीन
b. जापान
c. दक्षिण कोरिया
d. उत्तर कोरिया
Answer: (b) जापान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation