भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने ग्रुप-सी के 93 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए (विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर) अर्थात 01 मई 2016 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते है.
कुल 93 पद भारतीय वायु सेना भर्ती 2016 के अंतर्गत पूर्वी वायु कमान की विभिन्न इकाइयों के लिए उपलब्ध हैं.
स्टोर अधीक्षक के लिए पात्रता: स्नातक.
लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए पात्रता: 12 वीं पास और कंप्यूटर पर टाइपिंग गति अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.
सीएमडीटी के लिए पात्रता: 10 वीं पास और हल्के और भारी वाहनों को चलाने के साथ ही ड्राइविंग और अन्य जानकारी.
कुक और मैस स्टाफ के लिए पात्रता: मैट्रिक पास, 06 महीने का अनुभव.
एमटीएस / सफाई वाला / धोबी / अयाह / वार्ड सहायिका / मजदूर के लिए पात्रता: मैट्रिक पास.
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अपना आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन सम्बंधित वायु सेना स्टेशन के प्रभारी सिविल व्यवस्थापक अनुभाग अधिकारी को भेज सकते हैं.
| पद का नाम | पात्रता मानदंड | वेतनमान | |
| शैक्षिक योग्यता | Age Limit | ||
| स्टोर अधीक्षक | स्नातक | 18-27 years | Rs 5200-20200+ Rs 2400 |
| लोअर डिवीजन क्लर्क | 12 वीं पास, टाइपिंग अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट | 18-25 years | Rs 5200-20200+ Rs 1900 |
| सी एम डी टी | 10 वीं पास, ड्राइविंग लाइसेंस | ||
| कुक और मैस स्टाफ | 10 वीं पास | ||
| एमटीएस | Rs 5200-20200+ Rs 1800 | ||
| सफाई वाला | |||
| धोबी | |||
| अयाह | |||
| वार्ड सहायिका | |||
| लेबर आयुध ड्यूटी | |||
भारतीय वायु सेना भर्ती अधिसूचना 2016 : समूह'सी' के 226 पद,01 मई तक आवेदन करें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation