राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर ने कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान के लिए जूनियर इंस्ट्रक्टर के 353 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार 22 ओक्टूबर, 2016 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर में जूनियर इंस्ट्रक्टर के कुल 402 पद हैं जिनका विवरण इस प्रकार है:
जूनियर इंस्ट्रक्टर | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद |
1. कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट | 48 | 01 | 49 |
2. मेकेनिकल डीजल इंजन | 24 | 07 | 31 |
3. इलेक्ट्रीशियन | 86 | 05 | 91 |
4. इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक्स | 29 | 6 | 35 |
5. फिटर | 52 | 07 | 59 |
6. मेकेनिक – रेफ्रीजरेशन एवं एसी | 15 | 02 | 17 |
7. वेल्डर | 45 | 04 | 49 |
8. वायरमैन | 24 | 08 | 32 |
9. कार्यशाला गणना एवं विज्ञान | 30 | 09 | 39 |
कुल पद | 353 | 49 | 402 |
जूनियर इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आयु सीमा (01 जनवरी, 2017 को): 20 – 37 वर्ष
(सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.)
जूनियर इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए वेतनमान: रु.9300 – 34800/- + रु.3600/- ग्रेड वेतन.
जूनियर इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए शैक्षिक/ तकनीकी योग्यता एवं अनुभव:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10+2 पास की हो. सम्बंधित विषय या कार्यक्षेत्र में बीई/ बीटेक या 03 वर्ष का डिप्लोमा. हिंदी और राजस्थानी संस्कृति की अच्छी जानकारी. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया गया लिंक देखें.
जूनियर इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर, 2016 को रात 12.00 बजे से 22 ओक्टूबर, 2016 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं. उम्मीदवार जूनियर इंस्ट्रक्टर के पदों के सम्बन्ध में नवीनतम सूचना और जानकारी प्राप्त करने के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in देखते रहें.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 21 सितंबर, 2016 को रात 12.00 बजे से
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 ओक्टूबर, 2016 को रात 12.00 बजे तक
• परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 21 सितंबर, 2016 को रात 12.00 बजे से
• परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 22 ओक्टूबर, 2016 को रात 12.00 बजे तक
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर में जूनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना
विशिष्ट अध्ययन सामग्री सहित इस परीक्षा की तैयारी करें. | |
ऑनलाइन प्रश्नों को हल कर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें. | |
इस अधिसूचना के बारे में कोई प्रश्न है? चर्चा करने के लिये यहां क्लिक करें. |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation