यहां पर उन घटनाओं का तिथिवार वर्णन किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्त्वपूर्ण हैं. ये घटनाएं विश्व के विभिन्न देशों में 19-25 नवंबर 2012 के मध्य घटी हैं. परीक्षार्थी इनको पढ़कर संबंधित परीक्षा में सहयोग ले सकते हैं.
19 नवंबर 2012
• प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की कम्बोडिया की तीन दिवसीय यात्रा संपन्न.
• भारत ने पड़ोसी देश म्यांमा के साथ आपसी व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से सीमा व्यापार की सूची में वस्तुओं की संख्या बढ़ाकर 62 कर दी.
• जापान का विशेष माल ढुलाई गलियारा परियोजना के दूसरे चरण के लिए भारत को 2 अरब 26 करोड़ डॉलर का ऋण देने का निर्णय.
20 नवंबर 2012
• यूरोपीय संघ ने सीरिया के नये विपक्षी गठबंधन को वहां के लोगों के वैध प्रतिनिधि के रूप में मान्यता दे दी.
• ओबामा प्रशासन ने भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक विशाखा देसाई को नेशनल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सर्विस बोर्ड का सदस्य नियुक्त.
• भारत में जन्मे यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर औतार काव को 2012 के यूएस प्रोफेसर ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया.
21 नवंबर 2012
• भारत और सिंगापुर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता मजबूत करने के लिए आपसी रक्षा सहयोग और बढ़ाने पर सहमत.
• यूएन एड्स की रिपोर्ट-2012 जारी.
• ईरान अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में पूरी तरह सहयोग करने पर सहमत.
• भारत ने हमास शासित गजा पट्टी और इस्राइल के बीच हिंसक टकराव को तत्काल कम करने की मांग की.
22 नवंबर 2012
• भारत ने विश्व बैंक के साथ 7 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए.
• राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए 2010 का इंदिरा गांधी पुरस्कार प्रदान किया.
• कृषि वैज्ञानिक केवी प्रभु और अशोक कुमार सिंह वर्ष 2012 के बोरलॉग पुरस्कार के लिए चयनित.
23 नवंबर 2012
• ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए वर्ष 2010 के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित.
24 नवंबर 2012
• आयरलैंड की सरकार द्वारा भारतीय मूल की डॉक्टर सविता हलप्पनवार की दुखद मृत्यु की तीसरी जांच का आदेश.
• चीन में दो अलग अलग गैस विस्फोटों में कम से कम 32 लोग मारे गए और 47 घायल हुए.
25 नवंबर 2012
• जमर्नी मूल के 25 वर्षीय सेबास्टियन वेटल ने तीसरी बार फार्मूला वन विश्व चैंपियन बनकर विश्व के सबसे कम उम्र के फार्मूला वन चालक बने.
• वेस्टइंडीज ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला 2-0 से जीत ली.
• बंगलादेश की राजधानी ढाका में कपड़े की एक फैक्ट्री में आग लगने से 124 मजदूरों का निधन.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation