1. लकडी के पुलों व खंभों को दीमक से बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक वायरलेस डिवाइस विकसित किया है, जो न केवल दीमक के कुतरने की आवाज पकड सकता है, बल्कि इनकी सही स्थिति का पता लगाकर एसएमएस या ईमेल के जरिए पेस्ट कंट्रोल विभाग को सूचित कर सकता है। यह बहुउपयोगी डिवाइस कौन सा है?
(क) वायरलेस स्मार्ट प्रोब
(ख) वायरलेस लेजर प्रोब
(ग) वायरलेस मल्टी प्रोब
(घ) वायरलेस मेजर प्रोब
2. देश के जाने-माने डॉक्टरों के अनुसार फास्ट फूड खाने व अस्वच्छ पानी पीने से ज्यादातर नागरिकों के पेट में घाव करने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं। यह हानिकारक बैक्टीरिया कौन सा है?
(क) एच पाइलोरी
(ख) ए पाइलोरी
(ग) एम नाइलोरी
(घ) टी नाइलोरी
3. हाल के दिनों में स्काटलैंड में जन्में टेलीफोन के आविष्कारक ग्राहम बेल द्वारा बनाई गई प्रथम टेलीफोन सिस्टम डिजाइन की नीलामी काफी चर्चा में है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ग्राहम बेल ने यह प्रथम टेलीफोन डिजाइन कब तैयार की थी?
(क) 1805
(ख) 1850
(ग) 1778
(घ) 1750
4. आक्सफोर्ड व साउथथैम्पटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अंटाकर्टिका के अति ठंडे समुद्र के भीतर 8,000 फुट की गहराई में कई दर्जन नई प्रजातियों की खोज की है। अति ठंडे व प्रकाशहीन वातावरण में इन प्रजातियों की मौजूदगी की प्रमुख वजह क्या हो सकती है?
(क) समुद्री धाराएं
(ख) समुद्री लवण
(ग) समुद्री ज्वालामुखी
(घ) खारा जल
5. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने पहली बार प्रयोगशाला में माउस स्पर्म विकसित किया है, जिससे उम्मीद है कि शीघ्र ही कृत्रिम मानव स्पर्म बनाया जा सकेगा। यह अति महत्वपूर्ण खोज किस प्रमुख वैज्ञानिक की अगुवाई में की गई?
(क) अमेरिका के स्टीफन श्लेट
(ख) जर्मनी के स्टीफन श्लेट
(ग) फ्रांस के स्टीफन श्लेट
(घ) जापान के स्टीफन श्लेट
सही उत्तर-
(1) क
(2) क
(3) ग
(4) ग
(5) ख
Comments
All Comments (0)
Join the conversation