1.पिछले दिनों चंद्रयान प्रथम ने चंद्रमा पर 2 से 15 किमी व्यास वाले ऐसे 40 गड्ढों का पता लगाया है, जहां बर्फ है। वैज्ञानिक इस खोज को शताब्दी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं। यह खोज नासा निर्मित किस खोजी उपकरण के जरिए की गई?
(क) मोनो-एसएआर (ख) मिनी-एसएआर
(ग) मून आइस प्रोब (घ) नासा प्रोब
2.नासा के अनुसार चंद्रमा के उत्तरी धु्रव पर बर्फ की कितनी मात्रा हो सकती है?
(क) 100 करोड टन (ख) 60 करोड टन
(ग) 150 करोड टन (घ) 20 करोड टन
3. जिओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने हाल ही में 11 फुट लंबे ऐसे सांप के जीवाश्म का पता लगाया है, जिससे पता चलता है कि कभी यह सर्प डायनासोर के बच्चों को खा जाता था। यह जीवाश्म कहां प्राप्त हुआ है?
(क) गोवा (ख) गुजरात
(ग) बिहार (घ) कर्नाटक
4.इन दिनों शोधकर्ताओं की एक टीम हार्ट रिपेयर के लिए एक ऐसी तकनीक का परीक्षण कर रहे हैं, जिसमें क्षतिग्रस्त वॉल्व को रिपेयर करने के लिए ओपेन हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं पडती। इस तकनीक में फ्लेक्सिबल वायर व कृत्रिम वॉल्व किस रास्ते से हृदय तक पहुंचाया जाता है?
(क) ग्रॉइन की धमनी से (ख) हृदय की धमनी से
(ग) पैर की शिराओं से (घ) फेफडे की धमनी से
5.पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि नाउन व वर्ब (संज्ञा व क्रिया) को याद रखने के लिए ब्रेन अलग-अगल हिस्सों का इस्तेमाल करता है। यही वजह है कि कुछ लोगों को वर्ब याद करने में कठिनाई महसूस होती है। शोध करने वाले वैज्ञानिकों का संबंध किस संस्था से है?
(क) यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी (ख) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
(ग) एमआईटी (घ) यूनिवर्सिटी ऑफ बार्सिलोना
6.एक नए शोध के अनुसार एचआईवी ग्रसित कुछ व्यक्तियों में एड्स का फैलाव धीमी गति से होता है, क्योंकि इनमें ऐसा मॉलिक्यूल पाया जाता है, जो एड्स प्रतिरोधक का कार्य करता है। यह मॉलिक्यूल कौन सा है?
(क) अल्फा-डिफेंसिनॉज 1-4 (ख) अल्फा-डिफेंसिनॉज 1-5
(ग) अल्फा-डिफेंसिनॉज 1-2 (घ) अल्फा-डिफेंसिनॉज 1-3
7. चूहों पर हुए एक प्रयोग के दौरान पाया गया कि एच1एन1 के इलाज में एक नया नैजल स्प्रे, बहुचर्चित दवा टैमीफ्लू से ज्यादा कारगर है। यह नैजल स्प्रे कौन सा है?
(क) पीएस 8958 (ख) टीएस 8958
(ग) एनएस 8958 (घ) सीएस 8958
8.ब्रिटिश शोधकर्ताओं की एक टीम का हालिया दावा है कि एक नई थेरेपी के जरिए घातक पीनॅट एलर्जी को तीन साल में पूर्णतया ठीक किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का संबंध किस प्रमुख संस्था से है?
(क) एडेनबु्रक हॉस्पिटल, कैंब्रिज (ख) एडेनबु्रक हॉस्पिटल, लंदन
(ग) एडेनबु्रक हॉस्पिटल, मैनचेस्टर (घ) एडेनबु्रक हॉस्पिटल, ऑक्सफोर्ड
9. कम्प्यूटर वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे सॉफ्टवेयर का विकास किया है, जिसके जरिए इंटरनेट पर उपलब्ध किताबों को टीचर्स अपनी आवश्यकतानुसार एडिट या रूपांतरित कर सकते हैं। यह साफ्टवेयर कौन सा है?
(क) डायनमिकबुक्स (ख) फास्टईबुक्स
(ग) एडिटईबुक्स (घ) डायनमिकईबुक्स
10.हाल ही में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया कि स्तन कैंसर एक सिंगल डिजीज न होकर कम से कम फाइव कंडीशंस का एक मिश्रित रोग है, जिसकी जांच व इलाज अलग-अलग है। विशेषज्ञों की राय है कि इस खोज से स्तन कैंसर का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। यह अति उपयोगी शोध किस देश में किया गया?
(क) फ्रांस (ख) अमेरिका
(ग) ब्रिटेन (घ) जापान
रामनयन सिंह
सही उत्तर-1.(ख), 2.(ख), 3.(ख), 4.(क), 5.(घ), 6.(घ), 7.(घ), 8.(क), 9.(क), 10. (ग)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation