यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार क्विज दिए गए हैं. यह क्विज भारत एवं विश्व के अंदर खेल क्षेत्रों में हुई महत्त्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित हैं. जिसे प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञों द्वारा तैयार कराया गया है. यह SSC/IBPS/ IAS/ State PCS जैसी विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति उपयोगी हैं. आगामी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी इसे पढ़कर लाभ उठाएं.
1. निम्नलिखित में से किस ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में 4 फरवरी 2013 को शामिल किया गया?
a. रिकी पोंटिंग
b. ग्लेन मैकग्रा
c. माइकल डि वेनुटो
d. ब्रेट ली
Answer: (b) ग्लेन मैकग्रा
2. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के किस खिलाड़ी को वर्ष 2013 के एलेन बोर्डर पदक से 4 फरवरी 2013 को सम्मानित किया गया?
a. शेन वाटसन
b. माइकल क्लार्क
c. क्लाइंट मैकाय
d. फिल ह्यूज
Answer: (b) माइकल क्लार्क
3. निम्नलिखित में से किस देश में 10वें विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 29 जनवरी 2013 से 5 फरवरी 2013 तक आयोजित किए गए?
a. अमेरिका
b. दक्षिण कोरिया
c. फ्रांस
d. जर्मनी
Answer: (b) दक्षिण कोरिया
4. निम्नलिखित में से किस टीम ने हॉकी इंडिया लीग का खिताब 10 फरवरी 2013 को जीता?
a. दिल्ली वेवराइडर्ज
b. रांची राइनोज
c. पंजाब वारियर्स
d. उत्तर प्रदेश विजार्ड
Answer: (b) रांची राइनोज
5. निम्नलिखित में से किस क्रिकेट टीम ने ईरानी ट्रॉफी 2013 का खिताब 10 फरवरी 2013 को जीता?
a. दिल्ली
b. राजस्थान
c. मुंबई
d. शेष भारत
Answer: (d) शेष भारत
Comments
All Comments (0)
Join the conversation