स्पोर्ट्स करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन में खेल-कूद से जुड़ी नवीनतम जानकारी से संबंधित क्विज होते हैं. सितंबर 2011 के स्पोर्ट्स करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप विभिन्न प्रकार के खेल-कूद की गतिविधियों व आयोजन से अवगत हो सकते हैं. ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में खेल-कूद से संबंधित प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं, इसलिए यह प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आईसीसी क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2011 का सम्मान लंदन में 12 सितंबर 2011 को किसे प्रदान किया गया?
a. जोनाथन ट्रॉट
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. कुमार संगकारा
d. एलेस्टर कुक
Answer: (a) जोनाथन ट्रॉट
2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2011 की आईसीसी वनडे टीम का कप्तान किसे नियुक्त किया? इसके चयन की घोषणा 12 सितंबर 2011 को लंदन में की गई.
a. जोनाथन ट्रॉट
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. कुमार संगकारा
d. एलेस्टर कुक
Answer: (b) महेंद्र सिंह धोनी
3. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने पुरुष हॉकी चैपियंस ट्राफी 2011 की मेजबानी भारत से छीनकर किस देश को सौंपी? यह निर्णय 13 सितंबर 2011 को लिया गया.
a. न्यूजीलैंड
b. दक्षिण कोरिया
c. दक्षिण अफ्रीका
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: (a) न्यूजीलैंड
4. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2011 का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में किया गया? इसका समापन 19 सितंबर 2011 को हुआ.
a. तुर्की
b. लाओस
c. किर्गिस्तान
d. जापान
Answer: (a) तुर्की
5. ग्रैंड मास्टर पीटर स्विडलर (Peter Svidler) ने वर्ष 2011 का शतरंज विश्व कप 19 सितंबर 2011 को जीता लिया. शतरंज विश्व कप 2011 का आयोजन रूस के खांटी-मान्सिस्क (Khanty-Mansiysk) में किया गया. पीटर स्विडलर किस देश के खिलाड़ी हैं?
a. अमेरिका
b. रूस
c. यूक्रेन
d. फ्रांस
Answer: (b) रूस
6. प्रथम एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2011 का आयोजन निम्नलिखित में से कहां किया गया?
a. ओर्डोस (चीन)
b. बीजिंग (चीन)
c. मलेशिया
d. दक्षिण कोरिया
Answer: (a) ओर्डोस (चीन)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation