63वें एमी पुरस्कार में फिल्म मिल्डरेल पियर्स में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मिनी सीरिज) का खिताब केट विंसलेट ने जीता. जबकि डाउनटोन एबी के लिए मैगी स्मिथ को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (मिनी सीरिज) के लिए 18 सितंबर 2011 को पुरस्कृत किया गया.
मैड मेन नामक धारावाहिक को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा का पुरस्कार दिया गया. जबकि हास्य धारावाहिक मॉडर्न फैमिली को सर्वश्रेष्ठ हास्य धारावाहिक, सर्वश्रेष्ठ सहायक अदाकरा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और हास्य में सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला.
63वें एमी पुरस्कार विजेताओं की सूची:
• सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरिज – मैड मैन
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा सीरिज) – जुलियान मर्गुलिज
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा सीरिज) – काईल शैन्डलर
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (ड्रामा सीरिज) – मार्टिन सोर्सेस
• सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरिज – मॉडर्न फैमिली
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कॉमेडी सीरिज) – मेलिसा मैकार्थी
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी सीरिज) – जिम पार्सन्स
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म (मिनी सीरिज) – डाउन टाउन एबे
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मिनी सीरिज) – केट विंसलेट
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मिनी सीरिज) – बैरी पीपर
• सर्वश्रेष्ठ रियलिटी शो – द अमेजिंग रेस
Comments
All Comments (0)
Join the conversation