इंग्लैंड के बल्लेबाज़ ऐलिस्टर कुक ऐशेज़ के आखिरी टेस्ट के चौथे दिन सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही सचिन तेंदुलकर, रिकी पॉन्टिंग, जैक्स कॉलिस, राहुल द्रविड़ और कुमार संगाकारा के बाद टेस्ट क्रिकेट में 12,000 का आंकड़ा पार करने वाले वे छठें खिलाड़ी हैं.
एलिस्टर कुक के नाम 152 टेस्ट मैचों में 12,005 रन हैं. वे डेब्यू के बाद सबसे कम समय में ये मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
खिलाड़ी | मैच | पारी | रन |
सचिन तेंदुलकर | 200 | 329 | 15,921 |
रिकी पॉन्टिंग | 168 | 287 | 13,378 |
जैक्स कॉलिस | 166 | 280 | 13,289 |
राहुल द्रविड़ | 164 | 286 | 13,288 |
कुमार संगाकारा | 134 | 233 | 12,400 |
एलिस्टेयर कुक | 152 | 275 | 12,005 |
एलिस्टर कुक ने 11 साल 312 दिन में 12000 रन बनाए हैं, जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं. जिन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने में 14 साल 167 दिन का समय लगा था. लेकिन पारी के हिसाब से एलिस्टर कुक सबसे धीमे रहे हैं. उन्होंने 152 टेस्ट मैचों की 275 पारियों में 12,000 रन पूरे किए हैं. ये रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा के नाम है. कुमार संगाकारा ने सिर्फ 224 पारियों में 12 हजार रन पूरे किए हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation