NDA 2 Result 2025: upsc.gov.in पर जारी हुआ यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट, ये रहा डाउनलोड PDF लिंक
UPSC NDA 2 Result 2025 OUT: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार 14 सितंबर 2025 को आयोजित एनडीए 2 परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी जल्द ही अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC NDA 2 Result 2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा-II 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, अब वे इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इस लेख में हम आपको UPSC NDA 2 रिजल्ट 2025 का लिंक और पीडीएफ डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताएंगे, ताकि आप बिना किसी दिक्कत के अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकें।
NDA 2 Result 2025: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट हाइलाइट्स
यूपीएससी (Union Public Service Commission) एनडीए / एनए (NDA / NA) परीक्षा का आयोजन करती है। चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होती है:
-
लिखित परीक्षा (Mathematics + GAT) — कुल 900 अंक
-
SSB साक्षात्कार
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। उसके बाद अभ्यार्थी की कुल अंक (लिखित + साक्षात्कार) व अन्य पात्रता मानदंडों (जैसे मेडिकल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन आदि) के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तय होती है। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
| परीक्षा आयोजित करने वाला निकाय | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2025 |
| परीक्षा तिथि | 14 सितम्बर 2025 |
| रिक्तियां | 406 |
| एनडीए 2 परिणाम तिथि 2025 | 1 अक्टूबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षा और अंतिम मेरिट |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.upsc.gov.in |
UPSC NDA 2 Result 2025: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
-
UPSC की वेबसाइट www.upsc.gov.in खोलें।
-
होमपेज पर "Examinations" टैब पर क्लिक करें।
-
ड्रॉपडाउन से "Written Results" चुनें।
-
National Defence Academy & Naval Academy Examination (II), 2025 लिंक खोजें और क्लिक करें।
-
NDA 2 Result 2025 PDF डाउनलोड करें।
-
PDF खोलें और अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F दबाएं।
- अगर आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप SSB Interview के लिए चुने गए हैं।
UPSC NDA 2 Result 2025 PDF
यूपीएससी एनडीए 2 परिणाम 2025 अब पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे अपनी सुविधा अनुसार डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। यह परिणाम पत्रक उनकी परीक्षा योग्यता की पुष्टि करने का महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।
पीडीएफ में उम्मीदवारों के रोल नंबर, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम, सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर शामिल होते हैं। इन जानकारियों से उम्मीदवार अपनी सफलता और आगे की तैयारी का सही आंकलन कर सकते हैं। इसके साथ ही, शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया यानी एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview) में शामिल होना होगा। हमने सीधा UPSC NDA 2 रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे दिया है।
यहां क्लिक करें:- UPSC NDA 2 Result 2025 PDF Download Link
एनडीए 2 परिणाम 2025 के बाद आगे क्या?
एनडीए (National Defence Academy) 2 परीक्षा 2025 का परिणाम आने के बाद अभ्यर्थियों के सामने अगला चरण चयन प्रक्रिया के शेष स्टेप्स पूरे करने का होता है। केवल लिखित परीक्षा पास करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि SSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.