Blood Moon 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज (16 मई 2022) सुबह 7.02 पर लगा. बता दें ये ग्रहण दोपहर 12.20 पर खत्म हुआ. हालांकि, भारत में ये पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई दिया. बता दें यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो विश्वभर के कई देशों में नजर आने वाला है. इसे वैज्ञानिक 'ब्लड मून' भी कह रहे हैं.
वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टि से चंद्रग्रहण महत्वपूर्ण घटना होती है. बता दें चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो उस समय होती है जब सूर्य एवं चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तथा पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक देती है. आइए जानते है ब्लड मून क्या होता है.
ब्लड मून क्या है?
जब चंद्रमा चंद्रग्रहण पर पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून (Blood Moon) दिखता है. खगोलीय जानकारों के मुताबिक, जब सूर्य एवं चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्रग्रहण की घटना होती है. इस दशा में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है. इसके कारण सूर्य की रोशनी जब पृथ्वी को वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती है तो यह बहुत ज्यादा चमकीला हो जाता है. चंद्रमा जब पृथ्वी के पास पहुंचता है तो उसका रंग बहुत ज्यादा चमकीला यानी गहरा लाल हो जाता है. इस घटना को ही ब्लड मून कहा जाता है. चंद्र ग्रहण दो छायाओं के वजह से बनता है और इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है.
चंद्र ग्रहण का प्रभाव
बता दें चंद्रमा मन का कारक होता है तथा जब इस पर ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी जातकों पर पड़ता है. चंद्र ग्रहण के कारण से जातकों के मन-मस्तिष्क में उथल-पुथल हो सकती है.
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगेगा. ये ग्रहण 08 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा. भारत में भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation