Budget Session 2022: संसद (Parliament) का बजट संत्र 31 जनवरी 2022 से शुरू होने जा रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी, 2022 को संसद में देश का केंद्रीय बजट (Union Budget 2022) पेश करेंगी. संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल 2022 तक चलेगा.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संसद का सत्र कराना सरकार के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से सत्र की शुरुआत होगी. राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. आपको बता दें कि केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा.
एक फरवरी को आम बजट
वहीं एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगीं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये तीसरी बजट होगा. अब इस बजट में देखना होगा की सरकार के पिटारे में आम आदमी के लिए क्या खास है.
Budget session of Parliament to start on January 31 pic.twitter.com/fvcTIW32Jf
— ANI (@ANI) January 14, 2022
राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले यह सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा. फिर 14 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक यह जारी रहेगा. राष्ट्रपति 31 जनवरी को सुबह 11 बजे एक साथ दोनों सदनों को संबोधित करेंगे.
बजट सत्र 2022 dates
बजट सत्र 2022 | तारीख |
बजट सत्र का पहला भाग शुरू | 31 जनवरी 2022 |
बजट सत्र के पहले भाग का समापन | 11 फरवरी 2022 |
आम बजट प्रस्तुत | 1 फरवरी 2022 |
बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू | 14 मार्च 2022 |
बजट सत्र के दूसरे भाग का समापन | 8 अप्रैल 2022 |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विनियोग (संख्या 5) अधिनियम, 2021 को अपनी स्वीकृति दे दी है जो सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान अतिरिक्त 3.73 लाख करोड़ रुपये खर्च करने के लिए अधिकृत करता है.
बजट सत्र सुचारू
हाल ही में संसद के 400 से अधिक स्टाफ सदस्य कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव आए हैं. ऐसे में राज्यसभा के सभापति एवं लोकसभा के अध्यक्ष ने स्थिति की समीक्षा की और दोनों सदनों को निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी के दौरान बजट सत्र सुचारू कामकाज के लिए एक योजना तैयार करें.
द्विमासिक मौद्रिक नीति
आरबीआई ने अपनी नवीनतम द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 9.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.8 फीसदी के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation