आइपीएल 2021 की नीलामी में ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने एक नया इतिहास रच दिया है. वे इस लीग में अब तक से सभी सीजन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने. क्रिस मौरिस को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा.
क्रिस मौरिस पिछले सीजन में आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस टीम ने रिलीज कर दिया था. आरसीबी ने पिछले सीजन में मौरिस को 10 करोड़ में खरीदा था. क्रिस मौरिस शानदार ऑलराउंडर हैं.
क्रिस मौरिस सबसे महंगे खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मौरिस (Chris Morris) युवराज सिंह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पछाड़कर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. मॉरिस से पहले युवराज सिंह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. उन्हें साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था.
आईपीएल इतिहास के पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | रुपये (करोड़ में) | टीम का नाम | वर्ष |
| क्रिस मॉरिस | 16.25 करोड़ | राजस्थान रॉयल्स | 2021 |
| युवराज सिंह | 15.5 करोड़ | दिल्ली डेयरडेविल्स | 2015 |
| पैट कमिंस | 15.5 करोड़ | केकआर | 2020 |
| ग्लैन मैक्सवेल | 14.25 करोड़ | आरसीबी | 2021 |
| युवराज सिंह | 14 करोड़ | आरसीबी | 2014 |
क्रिस मौरिस का आईपीएल रिकॉर्ड
क्रिस मौरिस ने आईपीएल में अबतक 70 मैच खेले हैं. इसमें 23.95 की औसत से 551 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी में मौरिस ने इसी दौरान 23.98 की औसत से 80 विकेट लिए हैं. गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट रहा है. वहीं उनकी इकोनॉमी भी 7.81 की रही है. क्रिस मौरिस शानदार ऑलराउंडर हैं जिनमें विकेट लेने की क्षमता तो है ही, लेकिन वे अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी खूब जाने जाते हैं.
पिछले सीजन में प्रदर्शन
क्रिस मॉरिस पिछले सीजन आरसीबी के सदस्य रहे थे. उन्हें 10 करोड़ रुपये में शामिल किया था. उन्होंने आरसीबी के लिए 2020 में अच्छा प्रदर्शन किया था और 9 मैच में 19.09 के औसत से 11 विकेट लिए थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation