One liner current affairs in Hindi: करेंट अफेयर्स एक पंक्ति को नए रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. आज के इस अंक में न्यू इंडिया पुस्तक, फेयरप्ले न्यूज, यूनेस्को शांति पुरस्कार और भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरिम मुख्य कोच आदि को सम्मिलित किया गया है.
1. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय अरुण जेटली के चुनिंदा लेखों का संकलन 'न्यू इंडिया' नामक पुस्तक का विमोचन किया- पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू
2. एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है- वीवीएस लक्ष्मण
3. हाल ही में, किस देश की संवैधानिक न्यायालय ने वहां के प्रधानमंत्री को आम चुनावों से पहले ही पद से निलंबित किया है- थाईलैंड
4. एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक मुख्य टीम प्रायोजक के रूप में अनुबंध हासिल किया है- फेयरप्ले न्यूज
5. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नामित किया है- भूपेन्द्र सिंह चौधरी
6. किसे 'शरणार्थियों के स्वागत के प्रयासों' के लिए यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है- पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल
7. हाल ही में कौन सा राज्य औषधि प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से दवाओं की ऑनलाइन निगरानी शुरू करेगा- केरल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation