जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- स्वच्छता, आईसीसी वनडे रैंकिंग, रियल एस्टेट आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. स्वच्छता आधारित पहल के लिये किस फाउंडेशन को पुरस्कार मिला है?
a. आगा खान फाउंडेशन
b. पेरियार फाउंडेशन
c. अयंगर फाउंडेशन
d. इनमें से कोई नहीं
2. भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में कितने स्थान पर है?
a. पहले
b. तीसरे
c. चौथे
d. इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से किस देश ने अमेरिकी देशों के संगठन से अलग होने का निर्णय लिया है?
a. इराक
b. ईरान
c. वेनेजुएला
d. इनमें से कोई नहीं
4. केंद्र सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र में 1 मई 2017 से नए प्रावधान किए हैं, इनका क्या नाम है?
a. पुनरीक्षित रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून
b. रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2017
c. रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2016
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
5. अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर किसने एक बीमित- दो डिस्पेंरसरी’ और ‘आधार आधारित ऑनलाइन योजना का शुभारम्भ किया?
a. अरुण जेटली
b. बंडारू दत्तातत्रेय
c. वेंकैया नायडू
d. प्रकाश जावडेकर
6. विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की गयी, अभियान का निम्न में से क्या नाम है?
a. विद्या- वीरता
b. विद्वता - वीरता
c. विद्या- वीरता- अनुशासन
d. विद्या- बुद्धि
7. नेपाल में निम्न में से किस पार्टी ने गठबंधन सरकार से हटने का फैसला किया?
a. मधेसी पार्टी
b. राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी
c. माओवादी कम्युनिद्त पार्टी
d. उपरोक्त सभी
8. उत्तर प्रदेश कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्रति वर्ष निम्न में से किस तारीख को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने का निर्णय किया?
a. 08 अप्रैल
b. 12 मार्च
c. 30 जनवरी
d. 24 जनवरी
9. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन कौन हैं जिनका इस्तीफा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा नामंजूर कर दिया गया?
a. मशरूफ अली
b. शहरयार खान
c. समद खान
d. अल्ताफ कुरैशी
10. हाल ही में किसने भारत के महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार ग्रहण किया?
a. बिपिन सुजॉय
b. एंथनी लियानजुआला
c. ए के श्रीवास्तव
d. गुरदयाल सिंह
11. विश्व के किस शहर के लिए पहली बार माइक्रोसॉफ्ट द्वारा उसके नाम पर ही फॉन्ट लॉन्च किया गया ?
a. बनारस
b. लंदन
c. दुबई
d. पेरिस
12. गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा आरंभ किये गये दिवस का क्या नाम है?
a. गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस
b. गंगा स्मरण दिवस
c. नमामि गंगे वास्तु दिवस
d. गंगा उपलब्धि उपलक्ष्य दिवस
13. भारत के किस पुरुष खिलाड़ी द्वारा तलाहासी चैलेंजर टूर्नामेंट का युगल ख़िताब जीता गया?
a. रोहन बोपन्ना
b. महेश भूपति
c. रवि कुमार
d. लिएंडर पेस
14. हॉकी इंडिया ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए किसके नाम की सिफारिश की?
a. सरदार सिंह
b. मनोज सिंह
c. सचदेव सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
15. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस साल 7.1 प्रतिशत और वर्ष 2018 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a. 7.1 प्रतिशत
b. 7.5 प्रतिशत
c. 6.5 प्रतिशत
d. 8.5 प्रतिशत
उत्तर:
1.a. आगा खान फाउंडेशन
2.b. तीसरे
3.c. वेनेजुएला
4.c. रियल एस्टेट रेगुलेशन कानून 2016
5.b. बंडारू दत्तातत्रेय
6.a. विद्या- वीरता
7.b. राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी
8.d. 24 जनवरी
9.b. शहरयार खान
10.b. एंथनी लियानजुआला
11.c. दुबई
12.a. गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस
13.d. लिएंडर पेस
14.a. सरदार सिंह
15.b. 7.5 प्रतिशत
Comments
All Comments (0)
Join the conversation