जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- भारतीय क्रिकेटर, एक्सप्रेसवे परियोजना, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस भारतीय क्रिकेटर को वर्ष 2016 के लिए ‘विजडन क्रिकेटर ऑफ इयर’ के खिताब से नवाजा गया?
a. विराट कोहली
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. युवराज सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
2. तेल कंपनी गल्फ ऑयल इंडिया द्वारा किस खिलाड़ी को एक दिन का सीईओ नियुक्त किया गया?
a. विराट कोहली
b. एमएस धोनी
c. पीवी सिंधु
d. सानिया मिर्जा
3. केंद्र ने निम्न मे से किस क्षेत्र हेतु 40,000 करोड़ रुपए की एक्सप्रेसवे परियोजना की घोषणा की है?
a. पूर्वोत्तर
b. दक्षिण पश्चिम
c. उत्तर पूर्व
d. इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से किस राज्य के सभी मंदिरों में प्लास्टिक प्रतिबंधित कर दी गयी है?
a. बंगाल
b. आंध्र प्रदेश
c. बिहार
d. राजस्थान
5. वाडा की डोप पॉजिटिव खिलाड़ियों की रिपोर्ट में भारत एक बार फिर निम्नलिखित में से किस स्थान पर रहा है?
a. पांचवें
b. सातवें
c. तीसरे
d. नौवें
6. किस देश ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष को आर्थिक मदद बंद करने का निर्णय लिया है?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. भारत
d. अमेरिका
7. राष्ट्रीय समुद्री दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 10 अप्रैल
b. 5 अप्रैल
c. 30 अप्रैल
d. 17 अप्रैल
8. फीफा ने निम्नलिखित में से किस देश के पूर्व एफए अध्यक्ष ब्रायन जिमेनेज को आजीवन प्रतिबंधित किया है?
a. इराक
b. ब्राजील
c. ईरान
d. ग्वाटेमाला
9. किस विधेयक में कार्यरत कर्मचारी की मृत्यु या अपंगता या औद्योगिक दुर्घटना से घायल होने या उससे अन्य बीमारियों की स्थिति में कर्मचारी और उसके आश्रित को मुआवजा देने का प्रावधान किया गया?
a. कर्मचारी मुआवजा संशोधन विधेयक 2017
b. श्रम मुआवजा संशोधन विधेयक 2016
c. श्रम मुआवजा संशोधन विधेयक 2017
d. कर्मचारी मुआवजा संशोधन विधेयक 2016
10. पाकिस्तान ने अधिकृत कश्मीर के किस स्थान को पांचवा सूबा घोषित करने का फैसला किया?
a. किनासे
b. गिलगिट-बाल्टिस्तान
c. बलूचिस्तान
d. उपरोक्त सभी
11. वित्त अधिनियम 2017 के माध्यम से सरकार ने कितने लाख रुपये से अधिक के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया?
a. तीन
b. चार
c. दो
d. पांच
12. निम्न में से किन तीन देशों ने सीरिया में हुए संदिग्ध रासायनिक हमले की पूर्ण जांच की मांग की?
a. अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस
b. रूस, ब्रिटेन और फ्रांस
c. भारत, रूस और ब्रिटेन
d. भारत, रूस और इजरायल
13. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में किस परियोजना में धन के कथित दुरुपयोग की जांच हेतु उच्च स्तरीय न्यायिक समिति गठित की?
a. नाईट सफारी
b. गोमती नदी तट विकास परियोजना
c. मेट्रो रेल परियोजना
d. उपरोक्त सभी
14. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में किसानों के फसली ऋण माफ करने के फैसले के कार्यान्वयन हेतु कितने सदस्यीय समिति का गठन किया?
a. तीन
b. सात
c. आठ
d. छह
15. केंद्र सरकार ने रेल की परफॉर्मेंस और निजी निवेश को बढ़ावा देने हेतु अथॉरिटी का गठन किया, निम्न में से उसका क्या नाम है?
a. रेल डेवलपमेंट अथॉरिटी
b. रेल विकास अथॉरिटी
c. रेलवे अथॉरिटी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
1.a. विराट कोहली
2.b. एमएस धोनी
3.a. पूर्वोत्तर
4.b. आंध्र प्रदेश
5.c. तीसरे
6.d. अमेरिका
7.b. 5 अप्रैल
8.d. ग्वाटेमाला
9.d. कर्मचारी मुआवजा संशोधन विधेयक 2016
10.b. गिलगिट-बाल्टिस्तान
11.c. दो
12.a. अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस
13.b. गोमती नदी तट विकास परियोजना
14.d. छह
15.a. रेल डेवलपमेंट अथॉरिटी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation