जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- सौरमंडल का सबसे पुराना ग्रह, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, आरबीआई द्वारा नई सीरीज मे 500 के नोट जारी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. सौरमंडल का सबसे पुराना ग्रह निम्न में से कौन है?
a. मंगल
b. शनि
c. बृहस्पति
d. इनमें से कोई नहीं
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में पहले से हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी?
a. नेपाल
b. बांग्लादेश
c. भूटान
d. इनमें से कोई नहीं
3. विश्व बैंक ने किस देश की कमजोर होती जा रही अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 500 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान की है?
a. अफगानिस्तान
b. श्रीलंका
c. इराक
d. इनमें से कोई नहीं
4. किस राज्य के नालंदा जिले के जल संरक्षण के एक मॉडल को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चुना गया है?
a. पंजाब
b. गुजरात
c. बिहार
d. इनमें से कोई नहीं
5. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने टैंक भेदी निम्न में से किस मिसाइल का राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र के रेगिस्तान में सफल परीक्षण किया है?
a. त्रिशूल
b. नाग
c. आकाश
d. इनमें से कोई नहीं
6. अडानी ने निम्न में से किस राज्य में 315 करोड़ रुपये के सोलर पीवी प्लांट की स्थापना की है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d. मणिपुर
7. वेरिज़न ने निम्न में से किस कंपनी के अधिग्रहण को लगभग 4.5 अरब डॉलर में पूरा करने की घोषणा की है?
a. गूगल
b. लिंक्डइन
c. याहू
d. इनमें से कोई नहीं
8. हाल ही में आरबीआई ने नई सीरीज मे 500 के नोट जारी किए. 500 रुपए के नए नोट में इनसेट में अंग्रेजी का कौन सा अक्षर लिखा हुआ है?
a. बी
b. सी
c. एम
d. ए
9. ऑसिन्डेक्स-17 संयुक्त अभ्यास भारत और किस देश के बीच आयोजित हो रहा है?
a. नेपाल
b. ऑस्ट्रेलिया
c. भूटान
d. श्रीलंका
10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि सहयोग पर आधारित भारत और किस देश के बीच समझौते को मंजूरी दी?
a. फिलिस्तीन
b. नेपाल
c. इराक
d. ईरान
11. किस मंत्रालय ने सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े (आईडीसीएफ) का शुभारंभ किया?
a. कृषि मंत्रालय
b. स्वास्थ्य मंत्रालय
c. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
d. वित्त मंत्रालय
12. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच युवा मामले पर आधारित सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी?
a. आर्मेनिया
b. जापान
c. पाकिस्तान
d. इनमें से कोई नहीं
13. निम्न में से किस आइआइटी संस्थान ने रेशम से ‘फोटो डिटेक्टर’ बनाया?
a. आइआइटी खड़गपुर
b. आइआइटी दिल्ली
c. आइआइटी कानपुर
d. इनमें से कोई नहीं
14. भारत के रक्षा मंत्रालय ने किस देश से 6500 करोड़ का हेलिकॉप्टर सौदा रद्द किया?
a. भूटान
b. श्रीलंका
c. अमेरिका
d. नेपाल
15. किस सरकार ने हाल ही में किसानों के लिए ऑनलाइन पशु बाजार का शुभारंभ किया?
a. तेलंगाना सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
1.C. बृहस्पति
2.b. बांग्लादेश
3.a. अफगानिस्तान
4.c. बिहार
5.b. नाग
6.a. उत्तर प्रदेश
7.c. याहू
8.d. ए
9.b. ऑस्ट्रेलिया
10.a. फिलिस्तीन
11.b. स्वास्थ्य मंत्रालय
12.a. आर्मेनिया
13.a. आइआइटी खड़गपुर
14.c. अमेरिका
15.a. तेलंगाना सरकार
Comments
All Comments (0)
Join the conversation