जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अलग टाइम ज़ोन की मांग, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश का निधन, विश्व वरिष्ठ दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारत के किस राज्य ने भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अलग टाइम ज़ोन की मांग की है?
a. ओड़िसा
b. गुजरात
c. अरुणाचल प्रदेश
d. तेलंगाना
2. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश का 15 जून 2017 को निधन हो गया है. निम्न में से उनका क्या नाम है?
a. किशोर कुमार
b. पी एन भगवती
c. गिली नरीमन
d. एच एस सुखदेव
3. इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड हेतु किस संस्था ने 150 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण दिया है?
a. एआईआईबी
b. एडीबी
c. आईएमएफ
d. इनमें से कोई नहीं
4. विश्व वरिष्ठ दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a. 18 जून
b. 29 जून
c. 05 जून
d. 15 जून
5. केंद्र सरकार ने 6 देशों से हाइड्रोजन पेरोक्साइड के आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है. इस सूची में निम्न में से कौन सा देश शामिल नहीं है?
a. ताइवान
b. बांग्लादेश
c. इराक
d. इंडोनेशिया
6. निम्नलिखित में से किस राज्य के कैबिनेट ने राज्य में क्लाउड आधारित आईपी सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की स्थापना को मंजूरी दी है?
a. बिहार
b. हरियाणा
c. झारखंड
d. आंध्र प्रदेश
7. निम्न में से किस संस्था ने आतंक के खिलाफ कार्यवाही के लिए कार्यालय स्थापित करने हेतु संकल्प अपनाया है?
a. वर्ल्ड बैंक
b. स्टेट बैंक
c. यूएनजीए
d. इनमें से कोई नहीं
8. यूरोपीय संघ की संसद ने निम्न में से किस देश में सैन्य अदालत के इस्तेमाल की निंदा की है?
a. पाकिस्तान
b. भारत
c. इराक
d. ईरान
9. भारत के मानचित्रण पर ‘राष्ट्रीय मिशन’ भारत सरकार की निम्नलिखित में से किस पहल का हिस्सा है?
a. डिजिटल भारत
b. एक भारत श्रेष्ठ भारत
c. स्वच्छ भारत अभियान
d. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
10. महात्मा गाँधी के सुप्रसिद्ध साबरमती आश्रम ने 17 जून 2017 को अपनी स्थापना के कितने वर्ष पूरे कर लिए?
a. 100 वर्ष
b. 50 वर्ष
c. 150 वर्ष
d. 70 वर्ष
11. निम्न में से किस मंत्री ने 17 जून 2017 को केरल की कोच्चि मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया?
a. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
b. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
c. रेलमंत्री सुरेश प्रभु
d. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर
12. जर्मनी के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले किस पूर्व चांसलर का 16 जून 2017 को निधन हो गया?
a. एंजेला मर्केल
b. हेल्मुट कोल
c. एडुअर्ड लिओपोल्ड बिस्मार्क
d. इनमें से कोई नहीं
13. विश्व बैंक ने किस देश के लिए 500 मिलियन डॉलर से अधिक के वित्तपोषण को मंजूरी दी है?
a. अफगानिस्तान
b. भारत
c. नेपाल
d. भूटान
14. हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री छात्रवृती योजना आरंभ की गयी है?
a. हरियाणा
b. पंजाब
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड
15. ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा आरंभ की गई?
a. टेली लॉ
b. लॉ एट डोरस्टेप
c. फाइल योर कंप्लेंट
d. विद यू ऑलवेज
उत्तर:
1.c. अरुणाचल प्रदेश
2.b. पी एन भगवती
3.a. एआईआईबी
4.d. 15 जून
5.c. इराक
6.d. आंध्र प्रदेश
7.c. यूएनजीए
8.a. पाकिस्तान
9.b. एक भारत श्रेष्ठ भारत
10.a. 100 वर्ष
11.a. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
12.b. हेल्मुट कोल
13.a. अफगानिस्तान
14.b. पंजाब
15.a. टेली-लॉ
Comments
All Comments (0)
Join the conversation