करेंट अफेयर्स क्विज़: 18 नवम्बर 2017

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, चावल अनुसंधान केंद्र आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Nov 18, 2017, 17:23 IST
Current Affairs Quiz 18 November 2017
Current Affairs Quiz 18 November 2017

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण, चावल अनुसंधान केंद्र आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की निगरानी हेतु पोर्टल तैयार किया है, पोर्टल का निम्न में से क्या नाम है?
a. शैक्षणिक निगरानी पोर्टल
b. डिजिटल कार्य योजना
c. एचआरडी पोर्टल  
d. छात्र पोर्टल  

2. निम्न में से किस देश ने योग को खेल का दर्जा प्रदान किया?
a. चीन
b. अमेरिका
c. मिश्र
d. सऊदी अरब

3. राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान किए, यह कार्यक्रम कहाँ आयोजित किया गया?
a. बवाना  
b. दादरी
c. आदमपुर
d. बंगलुरु

4. भारतीय नौसेना के सन्दर्भ में साइबर सुरक्षा पर एक सेमिनार आयोजित की गई, यह किस स्थान पर आयोजित हुई?
a. जयपुर
b. नई दिल्ली
c. कोलकाता
d. हैदराबाद

5. अन्तर्राष्ट्रीय कोआपरेटिव एलायन्स (आईसीए) के निदेशक पद का चुनाव लगातार दो बार आदित्य यादव ने जीत लिया, इस चुनाव में कितने देशों के प्रतिनिधियों ने मतदान किया?
a. 54
b. 110
c. 98
d. 200    

6. साम्प्रदायिक सदभाव और राष्ट्रीय एकता हेतु देश में 19-25 नवम्बर 2017 तक सद्भावना सप्ताह मनाया जाएगा, इस सद्भावना सप्ताह का निम्न में से क्या नाम है?
a. हिन्दू मुस्लिम एकता सप्ताह
b. कौमी एकता सप्ताह
c. राष्ट्रीय एकता सप्ताह
d. देश वैभव एकता सप्ताह

7. निम्न में से किस देश ने मौसम संबंधी उपग्रह का हाल ही में सफल प्रक्षेपण किया, यह मौसम संबंधी उपग्रह दुनिया की सभी मौसमों की तीन आयामी और बहुउपयोगी सुदूरसंवेदी तस्वीरें उपलब्ध कराएगा?
a. भारत
b. बेला रूस
c. रूस
d. चीन

8. केंद्र सरकार ने आधार की तरह आम जनता के आवासीय पता और व्यावसायिक पते (एड्रेस) को भी डिजिटल करके की शुरुआत कर दी, इस योजना का निम्न में से क्या नाम है?
a. डिजिटल एड्रेस
b. ई - एड्रेस
c. जन एड्रेस
d. ई मेल एड्रेस

9. विद्युत और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने बिजलीकरण की निगरानी हेतु वेब पोर्टल लांच किया. पोर्टल का निम्न में से क्या नाम है?
a. बिजली पोर्टल
b. सौभाग्य
c. बिजली बचाओ पोर्टल
d. उपरोक्त में सेकोई नहीं

10. वर्ष 2017 के ‘छत्रपति-सम्मान’ हेतु वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश का चयन किया गया है. यह सम्मान निम्न में से किस पत्रकार की स्मृति में प्रदान किया जाता है?
a. रामचंद्र छत्रपति
b. विनोद वर्मा
c. राम आधार रस्तोगी
d. हेमंत लावानियाँ

11. पाकिस्तान में दुनिया की सबसे पुरानी बुद्ध प्रतिमा मिली, पुरातत्वविदों के अनुसार प्रतिमा कितने वर्ष पुरानी है?
a. 1800 वर्ष
b. 1700 वर्ष
c. 1500 वर्ष
d. 1200 वर्ष

12. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी 'मूडीज' ने भारत की रेटिंग बढ़ा दी, यह एजेंसी निम्न में से किस देश से सम्बंधित है?
a. फ़्रांस
b. चीन
c. अमेरिका
d. भारत

13. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने निम्न में से किसको बैंक खातों समेत दूसरी अन्य सेवाओं को आधार के साथ जोड़ने में छूट प्रदान की?
a. केवल वरिष्ठ नागरिको
b. अप्रवासी भारतीय
c. सभी नागरिकों
d. सभी महिलाओं

14. गोआ की राजधानी पणजी में आयोजित किए जाने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दृष्टि बाधितों और मूक बधिरों हेतु फिल्मों को सम्मिलित किया, इसमे किस संस्था ने सहयोग प्रदान किया?
a. मानव अधिकार आयोग
b. यूनेस्को और दिल्ली के सक्षम ट्रस्ट
c. विकलांग कल्याण संस्थान
d. उपरोक्त सभी

15. भारतीय कुश्ती राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता का निम्न में से क्या नाम है, जिसने एशियन चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता?
a. श्रेष्ठा आचार्य
b. रोहिणी मेवाती
c. अंजलि ठाकुर  
d. दिव्या काकरान

उत्तर-
1. b. ‘डिजिटल कार्य योजना'
2. d. सऊदी अरब
3. c. आदमपुर
4. b. नई दिल्ली
5. c. 98
6. b. कौमी एकता सप्ताह
7. d. चीन
8. b. ई - एड्रेस
9. b. सौभाग्य
10. a. रामचंद्र छत्रपति
11. b. 1700 वर्ष
12. c. अमेरिका
13. b. अप्रवासी भारतीय
14. b. यूनेस्को और दिल्ली के सक्षम ट्रस्ट
15. d. दिव्या काकरान

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News