जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- सरकारी सहायता के लिए आधार कार्ड, भारत में प्रोफाइल फोटो सुरक्षित बनाने के लिए नया फीचर लॉन्च किया, आश्रित परिवार को देश में रखने पर टैक्स लगाने की घोषणा आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किस रोग के लिए दी जाने वाली सरकारी सहायता के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाया गया ?
a. एड्स
b. कैंसर
c. टीबी
d. प्लेग
2. इराक की किस ऐतिहासिक मस्जिद को हाल ही में आतंकवादी संगठन आईएस द्वारा नष्ट कर दिया गया?
a. अल-बिन बाक मस्जिद
b. अल-नूरी मस्जिद
c. मस्जिद-ए-इस्लाम
d. कुश्क-अल मस्जिद
3. निम्नलिखित में से किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने हाल ही में भारत में प्रोफाइल फोटो सुरक्षित बनाने के लिए नया फीचर लॉन्च किया ?
a. फेसबुक
b. वाट्सएप्प
c. इनस्टाग्राम
d. पिंटरेस्ट
4. हाल ही में किस देश द्वारा आश्रित परिवार को देश में रखने पर टैक्स लगाने की घोषणा की गयी?
a. पुर्तगाल
b. जॉर्डन
c. मिस्र
d. सऊदी अरब
5. तीन बार विम्बल्डन ख़िताब जीतने वाला वह पूर्व टेनिस चैंपियन कौन है जिसे हाल ही में दिवालिया घोषित किया गया?
a. आंद्रे आगासी
b. बॉबी रिग्स
c. डॉन मेकनील
d. बोरिस बेकर
6. भारत में पहली बार निम्न में से किस शहर में ट्रैफिक कंट्रोल हेतु 14-फुट लंबा रोबोट नियुक्त किया गया है?
a. इंदौर
b. नई दिल्ली
c. जयपुर
d. रांची
7. भारत और एडीबी ने किस राज्य में शहरी सेवाओं के उन्नयन हेतु 275 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. बिहार
b. मध्य प्रदेश
c. पंजाब
d. हरियाणा
8. भारत और निम्न में से किस देश ने अभिलेखागार सहयोग को बढ़ावा देने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. नेपाल
b. ईरान
c. पुर्तगाल
d. इराक
9. रामामणि आयंगर मेमोरियल योग इंस्टीट्यूट को पहले प्रधानमंत्री अवॉर्ड हेतु चुना गया है. यह संस्थान निम्न में से किस शहर में स्थित है?
a. दिल्ली
b. पटना
c. रांची
d. पुणे
10. कंसल्टिंग फर्म मर्सर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कार्यरत विदेशियों के रहने के लिहाज़ से देश का सबसे महंगा शहर निम्न में से कौन है?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. पटना
d. पुणे
11. निम्न में से कौन सा शहर देश का पहला शहर बन गया, जहां उपभोक्ता के घर पर डीजल की डिलिवरी की जा रही है?
a. मडगाँव
b. हैदराबाद
c. बेंगलुरु
d. चेन्नई
12. झारखंड कैडर के किस आईएएस को केंद्र सरकार ने देश के अगले गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया है?
a. राजीव मल्होत्रा
b. राजीव गौबा
c. राहत अबरार
d. दुष्यंत मोहन
13. नई दिल्ली में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किए जाने हेतु ट्रंप के किस शीर्ष सहयोगी के नाम की सिफ़ारिश की गई?
a. केनेथ आई जस्टर
b. जॉन केनेडी
c. आई वी डेविड
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
14. विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत-रूस साझेदारी की कौन सा वर्षगांठ समारोह मना रहे हैं?
a. 12वीं
b. 18वीं
c. 15वीं
d. 10वीं
15. सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने अपने भतीजे मोहम्मद बिन नायेफ की जगह अपने पुत्र को उत्तराधिकारी और शहज़ादा घोषित किया, उसका निम्न में से क्या नाम है?
a. मोहम्मद असलम
b. मोहम्मद बिन कासिम
c. मोहम्मद बिन सलमान
d. मोहम्मद कयूम
उत्तर:
1.c. टीबी
2.b. अल-नूरी मस्जिद
3.a. फेसबुक
4.d. सऊदी अरब
5.d. बोरिस बेकर
6.a. इंदौर
7.b. मध्य प्रदेश
8.c. पुर्तगाल
9.d. पुणे
10.a. मुंबई
11.c. बेंगलुरु
12.b. राजीव गौबा
13.a. केनेथ आई जस्टर
14.d. 10वीं
15.c. मोहम्मद बिन सलमान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation