जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- भारतीय क्रिकेट बोर्ड, कृषि उन्नति मेला आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने किस पूर्व कप्तान का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार के लिये भेजा है?
a. महेन्द्र सिंह धोनी
b. वीरेंद्र सहवाग
c. अनिल कुंबले
d. इनमें से कोई नहीं
2. केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश के किस शहर में प. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेला का उद्घाटन किया?
a. लखनऊ
b. आगरा
c. मथुरा
d. इलाहाबाद
3. केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों के दौरान कुपोषण से निपटने के लिए कितने करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की है?
a. 19,000 करोड़
b. 22,000 करोड़
c. 32,000 करोड़
d. 12,000 करोड़
4. किस मंत्रालय ने ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना’ का शुभारंभ किया?
a. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
b. जल संसाधन मंत्रालय
c. पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
d. रक्षा मंत्रालय
5. हाल ही में किस मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-वडोदरा महामना एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया?
a. गृहमंत्री राजनाथ सिंह
b. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
c. रेलमंत्री पीयूष गोयल
d. इनमें से कोई नहीं
6. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी अशोक गजपति राजू ने 21 सितम्बर 2017 को किस शहर में भारतीय विमानन अकादमी (आईएए) के नए परिसर का उद्घाटन किया?
a. नई दिल्ली
b. जयपुर
c. लखनऊ
d. बंगलौर
7. रूस में आयिजित विश्व कप डायमंड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम की रीमा नरवत ने निम्न में से कौन सा पदक जीता है?
a. रजत पदक
b. स्वर्ण पदक
c. कांस्य पदक
d. इनमें से कोई नहीं
8. भारत ने किस देश के साथ मिलकर बांग्लादेश में परमाणु संयंत्र स्थापित करेगा?
a. रूस
b. नेपाल
c. चीन
d. पाकिस्तान
9. शोध संस्थान ओईसीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था वित्तीय वर्ष 2017-18 में कितनी फीसद की ग्रोथ रेट से बढ़ेगी?
a. 6.1 फीसद
b. 7.7 फीसद
c. 6.7 फीसद
d. 4.7 फीसद
10. किस भरतीय गेंदबाज ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज बनें?
a. रविचंद्रन अश्विन
b. युजवेंद्र चहल
c. अक्षर पटेल
d. कुलदीप यादव
11. भारत ने हाल ही में किस देश के 31 प्रांतों में उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास की 116 परियोजनाओं की घोषणा की?
a. अफगानिस्तान
b. पाकिस्तान
c. चीन
d. रूस
12. निम्नलिखित में से किस देश ने सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी शब्दों का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है?
a. भारत
b. नेपाल
c. रूस
d. चीन
13. बीएफडब्ल्यू महिला सिंग्ल्स विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर निम्न में से कौन है?
a. पी.वी. सिंधू
b. सायना नेहवाल
c. ताइ जू यिंग
d. नोजोमी ओकुहारा
14. देश में इलेक्ट्रिक बस चलाने वाला पहला राज्य निम्न में से कौन बना?
a. झारखंड
b. गुजरात
c. हरियाणा
d. हिमाचल प्रदेश
15. हाल ही में वित्त मंत्रालय अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल कितने साल और बढ़ा दिया है?
a. एक साल
b. तीन साल
c. चार साल
d. पांच साल
उत्तर:
1.a. महेन्द्र सिंह धोनी
2.c. मथुरा
3.d. 12,000 करोड़
4.a. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
5.b. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
6.a. नई दिल्ली
7.b. स्वर्ण पदक
8.a. रूस
9.c. 6.7 फीसद
10.d. कुलदीप यादव
11.a. अफगानिस्तान
12.d. चीन
13.c. ताइ जू यिंग
14.d. हिमाचल प्रदेश
15.a. एक साल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation