जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने श्रीनगर में किस योजना का शुभारंभ किया?
a. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
b. अटल पेंशन योजना
c. प्रधानमंत्री जन धन योजना
d. इनमें से कोई नहीं
2. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने निम्न में से किस देश को खसरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया?
a. भारत
b. अमेरिका
c. नेपाल
d. भूटान
3. विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में जारी वर्ष 2016-17 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत को क्या स्थान दिया गया है?
a. 30वाँ
b. 35वाँ
c. 32वाँ
d. 39वाँ
4. आतंकवाद और सुरक्षा के मुद्दे पर प्रथम भारत-चीन उच्च स्तरीय सम्मलेन किस शहर में संपन्न हुआ?
a. बीजिंग
b. नई दिल्ली
c. शंघाई
d. जयपुर
5. केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की स्थापना को अधिसूचित किया?
a. 5
b. 6
c. 4
d. 10
6. केन्द्र सरकार ने जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी किस समझौते की पुष्टि करने को मंजूरी प्रदान की?
a. मास्को समझौता
b. पेरिस समझौता
c. लन्दन समझौता
d. शिमला समझौता
7. केन्द्र सरकार ने सूखा प्रभावित किस राज्य को 12 अरब 69 करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी प्रदान की?
a. महाराष्ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. गुजरात
8. केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की?
a. अल्पसंख्यक सशक्तिकरण योजना
b. अल्पसंख्यक आरक्षण समिति
c. अल्पसंख्यक उत्थान
d. प्रगति पंचायत
9. किस भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर को यूपी रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया?
a. एम एस धोनी
b. सुरेश रैना
c. विराट कोहली
d. आर अश्विन
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वच्छता संबंधी किस सम्मेलन का उद्धाटन किया?
a. स्वच्छता सम्मेलन - इंडोसैन
b. भारत स्वच्छता अभियान
c. अमृत स्वच्छत भारत
d. भारतीय स्वच्छता
11. केंद्र सरकार ने विनिमय व्यापार निधि में कर्मचारी भविष्य निधि का निवेश 5 प्रतिशत से बढ़ाकर कितना प्रतिशत करने का निर्णय लिया?
a. 10 प्रतिशत
b. 15 प्रतिशत
c. 20 प्रतिशत
d. 25 प्रतिशत
12. किस संस्था द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों पर हिंदी सिनेमा में काम करने पर अस्थायी प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गयी?
a. बॉलीवुड पिक्चर्स एसोसिएशन
b. इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन
c. मोशन एंड एक्शन पिक्चर्स लिमिटेड
d. सिनेमा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
13. निम्नलिखित में से किसे नेहरु मेमोरियल म्यूज़ियम एवं लाइब्रेरी का निदेशक नियुक्त किया गया?
a. विवेक जैन
b. आशुतोष मिश्रा
c. शक्ति सिन्हा
d. प्रदीप मोहंती
14. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कहां से कहां तक मोनोरेल चलाने का निर्णय लिया गया?
a. बर्दवान से जलपाईगुड़ी
b. बज बज से रूबी
c. मिदनापुर से मुर्शिदाबाद
d. दुर्गापुर से दार्जलिंग
15. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व सांसद और सीवान के किस बहुचर्चित नेता की जमानत रद्द कर दी?
a. मोहम्मद आलम
b. मोहम्मद शहाबुद्दीन
c. अशरफ अली
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
1.a. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
2.b. अमेरिका
3.d. 39वाँ
4.a. बीजिंग
5.b. 6
6.b. पेरिस समझौता
7.a. महाराष्ट्र
8.d. प्रगति पंचायत
9.b. सुरेश रैना
10.a. स्वच्छता सम्मेलन - इंडोसैन
11.a. 10 प्रतिशत
12.b. इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन
13.c. शक्ति सिन्हा
14.b. बज बज से रूबी
15.b. मोहम्मद शहाबुद्दीन
Comments
All Comments (0)
Join the conversation