जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स एमैन तुलेयेव, इनसाइट मिशन आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. किस देश की स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-1' हाल ही में पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा?
a. चीन
b. नेपाल
c. पाकिस्तान
d. जापान
2. हाल ही में किस पूर्व क्रिकेटर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं?
a. सुनील गावस्कदर
b. सचिन तेंदुलकर
c. कपिल देव
d. हरभजन सिंह
3. मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के मुताबिक, प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल कितने प्रतिशत तक बढ़ा है?
a. 20%
b. 30%
c. 10%
d. 25%
4. किस देश के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर एमैन तुलेयेव ने स्थानीय शॉपिंग मॉल में आग से 64 लोगों की मौत के चलते इस्तीफा दे दिया है?
a. रूस
b. जापान
c. चीन
d. नेपाल
5. किस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मज़दूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी?
a. कर्नाटक
b. मध्य प्रदेश
c. गोवा
d. ओडिशा
6. इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) के अनुसार निम्न में से कौन सा देश हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया?
a. भारत
b. नेपाल
c. रूस
d. जापान
7. दिल्ली में 1 अप्रैल से किस नाम से डीजल और पेट्रोल की सबसे परिष्कृत आपूर्ति आरंभ किये जाने की घोषणा की गई?
a. BS-VI
b. EURO-IV
c. APF-V
d. RRP-IV
8. किस टकसाल से 350 रुपये का सिक्का जारी किया जायेगा?
a. मैसूर
b. नासिक
c. देवास
d. मुंबई
9. हाल ही में आरंभ हुए किस भुगतान बैंक को देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक नेटवर्क घोषित किया गया?
a. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
b. धनलक्ष्मी बैंक
c. चोलामंडलम सर्विसेज
d. वोडाफ़ोन एम-पैसा
10. मंगल ग्रह की सतह का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा किस मिशन की घोषणा की गई?
a. इनसाइट मिशन
b. मिशन कांटेक्ट
c. रफ मिशन
d. मिशन डस्टर
11. पश्चिम बंगाल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी कराने हेतु किस योजना को आरंभ किया गया है?
a. देवीश्री
b. कन्यादान
c. रुपश्री
d. बालाश्री
12. हाल ही में खेले गये संतोष ट्रॉफी-2018 के फाइनल मुकाबले में किस टीम ने ख़िताब जीता?
a. सेना
b. केरल
c. सौराष्ट्र
d. पश्चिम बंगाल
उत्तर:
1. a. चीन
विवरण: अंतरिक्ष में 2016 में अनियंत्रित हुई चीनी स्पेस लैब 'तियानगॉन्ग-1' पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर नष्ट हो गई और उसका कुछ मलबा दक्षिणी प्रशांत महासागर में जा गिरा.
2. b. सचिन तेंदुलकर
विवरण: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने राज्यसभा सांसद के तौर पर अपना वेतन और भत्ते प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए हैं. दरअसल, सचिन को पिछले 6 वर्षों में अन्य मासिक भत्तों के साथ करीब 90 लाख रुपये वेतन के रूप में मिले थे.
3 . c. 10%
विवरण: मैरीलैंड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) के शोध के मुताबिक, प्राकृतिक जलवायु चक्रों और जलवायु परिवर्तन के कारण पिछली एक सदी में सहारा रेगिस्तान का क्षेत्रफल 10% तक बढ़ा. अध्ययन के अनुसार, रेगिस्तान के विस्तार का प्रमुख कारण बढ़ता तापमान और कम बारिश होना है.
4. a. रूस
विवरण: रूस के केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर एमैन तुलेयेव ने स्थानीय शॉपिंग मॉल में आग से 64 लोगों की मौत के चलते इस्तीफा दे दिया है.
5. b. मध्य प्रदेश
विवरण: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार मज़दूरों के बच्चों की पहली कक्षा से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा का खर्च उठाएगी.
6. a. भारत
विवरण: इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन (आईसीए) ने बताया है कि भारत 2017 में हैंडसेट उत्पादन के मामले में वियतनाम को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश बन गया.
7. a. BS-VI
विवरण: दिल्ली में 1 अप्रैल से भारत स्टेज-6 (BS VI) डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति आरंभ किये जाने की घोषणा की गई.
8. d. मुंबई
विवरण: श्री गुरु गोबिन्द सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जारी होने वाले विशेष स्मारक सिक्के को मुंबई टकसाल जारी करेगी.
9. a. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
विवरण: भारत में 1 अप्रैल 2018 से पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक ने अपनी सेवाएं आरंभ की हैं. इसे भारत पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से जाना जायेगा तथा यह देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक नेटवर्क होगा.
10. a. इनसाइट मिशन
विवरण: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह की भीतरी सतह का अध्ययन करने के लिए इनसाइट मिशन लॉन्च किया.
11. c. रुपश्री
विवरण: पश्चिम बंगाल सरकार ने कन्याश्री के बाद रूपश्री योजना आरंभ करने की घोषणा की है. इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी कराना है.
12. b. केरल
विवरण: केरल ने संतोष ट्रॉफी के लिए 72वीं राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में गत चैंपियन बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब जीता.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation