करेंट अफेयर्स क्विज़: 11 फरवरी 2019

Feb 11, 2019, 18:07 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – भारतीय वायुसेना और बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – भारतीय वायुसेना और बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारतीय वायुसेना को हाल ही में अमेरिका से कौन से हेलिकॉप्टरों की पहली खेप प्राप्त हुई है?
a.    राफ्टर
b.    चिनूक
c.    अपाचे
d.    डेलोयट


2. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लद्दाख को पृथक मंडल घोषित किया है. अब इस राज्य में कितनी प्रशासनिक इकाइयां हो जायेंगी?
a.    3
b.    4
c.    5
d.    6


3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पूर्वोत्तर भारत के किस राज्य में से-ला सुरंग का शिलान्यास किया है जिससे सेना को दुर्गम क्षेत्रों में आवाजाही में आसानी होगी?
a.    असम
b.    त्रिपुरा
c.    नागालैंड
d.    अरुणाचल प्रदेश


4. प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में शिलान्यास की गई बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन की लम्बाई क्या है?
a.    468 किलोमीटर
b.    729 किलोमीटर
c.    922 किलोमीटर
d.    146 किलोमीटर


5. हाल ही में कपड़ा मंत्रालय द्वारा रेशम कीट के बीज के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रमाणन के लिए किस नाम से मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया?
a.    एम-रेशम
b.    ई-कोकून
c.    कीट-मोबी
d.    बेस्ट बीट्स


6. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी ने अरबी और अंग्रेजी के बाद किस भाषा को न्यायालय में इस्तेमाल के लिए तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल कर लिया है?
a.    हिंदी
b.    पंजाबी
c.    भोजपुरी
d.    उर्दू


7. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 10 फरवरी 2019 को हैमिल्टन में तीसरा मैच खेलने के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कितने टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं?
a.    200 टी-20
b.    150 टी-20
c.    400 टी-20
d.    300 टी-20


8. किस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को 2019 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच नियुक्त किया गया हैं?
a.    स्टीव स्मिथ
b.    रिकी पॉन्टिंग
c.    मार्क टेलर
d.    माइकल क्लार्क


9. किस देश की यूनिवर्सिटी एमआईटी के अध्ययन के मुताबिक, ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण 21वीं सदी के अंत तक दुनिया के 50% से अधिक समुद्रों का रंग बदल जाएगा?
a.    अमेरिका
b.    भारत
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    कनाडा


10. रियो ओलंपिक्स रजत विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीनी स्पोर्ट्स ब्रैंड ली निंग के साथ कितने साल के लिए 50 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील साइन की है?
a.    7 साल
b.    10 साल
c.    4 साल
d.    5 साल


उत्तर:

1. b. चिनूक

विवरण:  अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोईंग ने 10 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना के लिए चार चिनूक सैन्य हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर की. भारत को कुल 15 और चिनूक हेलिकॉप्टर प्राप्त होंगे.

2. a. 3
विवरण: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने हाल ही में लद्दाख को कश्मीर से पृथक करते हुए उसे एक अलग डिवीज़न अथवा मंडल घोषित किया है. इस घोषणा से अब राज्य में तीन प्रशासनिक इकाइयाँ जम्मू, कश्मीर और लद्दाख कार्यरत हो जायेंगी.

3. d. अरुणाचल प्रदेश

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा की अपनी यात्रा के क्रम में 09 फरवरी 2019 को ईटानगर पहुंचे. उन्होंने ईटानगर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और से-ला टनल का शिलान्यास किया.

4. b. 729 किलोमीटर
विवरण: प्रधानमंत्री ने नुमालीगढ़ में एनआरएल बायो-रिफाइनरी तथा 729 किलोमीटर लंबी बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइप लाइन का शिलान्यास किया. यह पाइप लाइन बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम से होकर गुजरेगी.

5. b. ई-कोकून
विवरण: हाल ही में कपड़ा मंत्रालय द्वारा रेशम कीट के बीज के क्षेत्र में गुणवत्ता प्रमाणन के लिए ई-कोकून नाम से मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है.
 
6. a. हिंदी
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में न्यायालय में इस्तेमाल के लिए अंग्रेज़ी और अरबी के अलावा हिंदी तीसरी आधिकारिक भाषा बन गई है.

7. d. 300 टी-20
विवरण: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 10 फरवरी 2019 को हैमिल्टन में तीसरा मैच खेलने के साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 300 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए.

8. b. रिकी पॉन्टिंग

विवरण: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग 2019 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच नियुक्त किए गए हैं. 3 बार विश्व कप जीतने वाले पॉन्टिंग वर्ष 2017 और वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

9. a. अमेरिका
विवरण: अमेरिकी यूनिवर्सिटी एमआईटी के अध्ययन के मुताबिक, ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण 21वीं सदी के अंत तक दुनिया के 50% से अधिक समुद्रों का रंग बदल जाएगा. बतौर अध्ययन, उपोष्णकटिबंधीय (सबट्रॉपिक्स) जैसे इलाकों में पड़ने वाले समुद्रों का रंग 'गहरा नीला' और ध्रुवीय समुद्रों का रंग 'गहरा हरा' हो जाएगा.

10.  c. 4 साल
विवरण: रियो ओलंपिक्स रजत विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीनी स्पोर्ट्स ब्रैंड ली निंग के साथ 4 साल के लिए 50 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील साइन की है.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News