करेंट अफेयर्स क्विज़: 14 जनवरी 2019

Jan 14, 2019, 17:22 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – मेसेडोनिया तथा पूर्ण चंद्र थापा जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – मेसेडोनिया तथा पूर्ण चंद्र थापा जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है?
a.    हरियाणा
b.    गुजरात
c.    हिमाचल प्रदेश
d.    असम


2. मेसेडोनिया द्वारा हाल ही में देश का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा गया है?
a.    ग्रेट वेस्ट नेशन
b.    यूटोपिया
c.    एलडोराडो
d.    उत्तरी मेसेडोनिया


3. केंद्र सरकार द्वारा कुंभ मेले के दौरान मौसम की जानकारी के लिए किस नाम से विशेष मोबाइल एप्प सेवा जारी की गई है?
a.    कुंभ मेला मौसम सेवा
b.    प्रयागराज मौसम सेवा
c.    कुंभ मौसम पूर्वानुमान सेवा
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं


4. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
a.    सचिन पायलट
b.    अरविन्द गौड़
c.    डॉ. सी पी जोशी
d.    डॉ. आर के मदान


5. जीएसटी कम्पोजीशन योजना के तहत कारोबारियों को अप्रैल 2019 से कितनी राशि तक की छूट देने की घोषणा की गई है?
a.    डेढ़ करोड़ रुपये
b.    दो करोड़ रुपये
c.    ढाई करोड़ रुपये
d.    तीन करोड़ रुपये


6. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 12 जनवरी 2019 को 'एक परिवार, एक नौकरी' योजना का शुभारंभ किया?
a. बिहार
b. पंजाब
c. सिक्किम
d. उत्तर प्रदेश


7. पाकिस्तान की 'यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर फैसलाबाद' ने युवाओं में इस्लामिक रिवाज़ों और पूर्वोत्तर की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को किस डे के रूप में मनाने की घोषणा की है?
a. सिस्टर्स डे
b. युवा डे
c. महिला डे
d. पाकिस्तान डे


8. निम्न में से किस देश ने कहा की ईरान से तेल खरीदने के लिए भारत को और रियायत नहीं दी जाएगी?
a. नेपाल
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. अमेरिका


9. किस भारतीय बल्लेबाज़ ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स (204 छक्के) को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं?
a. रोहित शर्मा
b. शिखर धवन
c. रॉबिन उथप्पा
d. केदार जाधव


10. भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 जनवरी 2019 को किस देश के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद पदवी से सम्मानित किये?
a. भूटान
b. नेपाल
c. चीन
d. जापान



उत्तर:

1. b. गुजरात

विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों (सामान्य श्रेणी) को 10% आरक्षण दिए जाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर किये जाने के बाद गुजरात द्वारा सबसे पहले इसे लागू किये जाने की घोषणा की गई.

2. d. उत्तरी मेसेडोनिया
विवरण: मेसेडोनिया ने अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य रख लिया है. मेडोनिया के इस निर्णय से ग्रीस के साथ उसका पिछले कई वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है.  

3. a. कुंभ मेला मौसम सेवा
विवरण: कुंभ मेले के दौरान मौसम की जानकारी के लिए आज एक विशेष ऐप ‘कुंभ मेला मौसम सेवा’ के नाम से जारी किया गया. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने यह ऐप जारी किया.

4. c. डॉ. सी पी जोशी
विवरण: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डॉ. सी पी जोशी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष होंगे.

5. a. डेढ़ करोड़ रुपये
विवरण: जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि कम्पोजीशन योजना के तहत 01 अप्रैल 2019 से एक करोड़ रुपये की यह सीमा बढ़कर डेढ़ करोड़ रुपये हो जाएगी.

6. c. सिक्किम
विवरण:  सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने 12 जनवरी 2019 को 'एक परिवार, एक नौकरी' योजना का शुभारंभ किया. इस योजना की घोषणा पवन कुमार चामलिंग ने वर्ष 2018 में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान की थी.

7. a. सिस्टर्स डे
विवरण: पाकिस्तान की 'यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर फैसलाबाद' ने युवाओं में इस्लामिक रिवाज़ों और पूर्वोत्तर की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को 'सिस्टर्स डे' के रूप में मनाने की घोषणा की है.

8. d. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने कहा की ईरान से तेल खरीदने के लिए भारत को और रियायत नहीं दी जाएगी. नवंबर 2018 में भारत को ईरान से तेल खरीदने के लिए 6 महीने की छूट मिली थी.

9. a. रोहित शर्मा
विवरण: भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स (204 छक्के) को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं.

10.  b. नेपाल
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 जनवरी 2019 को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद पदवी से सम्मानित किये.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News