करेंट अफेयर्स क्विज़: 09 नवम्बर 2017

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, कृत्रिम अंतरिक्षयान आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Nov 9, 2017, 19:23 IST
Current Affairs Quiz
Current Affairs Quiz

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, कृत्रिम अंतरिक्षयान आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में कर्नाटक के डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    एम पर्थासार्थी
b.    के एल अयंगर
c.    जे वाई मैथ्यू
d.    नीलमणि एस. राजू

2. निम्नलिखित में से कौन हाल ही में अमेरिका के चुनावों में जीत हासिल करने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनीं?
a.    डानिका रोम
b.    जूलिया पीटरसन
c.    एंजेलिका ब्लैक
d.    राफेल म्युर्सन

3. विश्व के किस देश में हाल ही में 145 मिलियन वर्ष पुराने स्तनपायी पूर्वज के जीवाश्म की खोज की गयी?
a.    फ्रांस
b.    भारत
c.    ब्रिटेन
d.    अमेरिका

4. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में ख़िताब जीता?
a.    एच एस प्रणॉय
b.    किदाम्बी श्रीकांत
c.    यू वी कुमार
d.    अजय जयराम

5. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग में ख़िताब जीता?
a.    पीवी सिंधू
b.    साइना नेहवाल
c.    ज्वाला गुट्टा
d.    के एस मल्लिका

6. किस देश में एक इंस्टीट्यूट ने नासा से साझेदारी की है, जिसके तहत चंद्रमा जैसे वातावरण में 17 दिनों हेतु छह लोगों को एक कृत्रिम अंतरिक्षयान में बंद किया गया है?
a.    रूस
b.    भारत
c.    नेपाल
d.    चीन

7. भारत और विश्व बैंक ने किस प्रदेश की शिक्षा योजना के लिए 119 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a.    बिहार
b.    ओडिशा
c.    पंजाब
d.    झारखंड

8. निम्न में से किस देश के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एक ही मैच की दोनों पारियों में हैट-ट्रिक लगाते हुए इतिहास रच दिया है?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    श्रीलंका
c.    न्यूजीलैंड
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-ट्वेंटी सीरीज जीती है. तीन मैचों की इस श्रृंखला का मैन ऑफ़ द सीरीज निम्न में से कौन सा खिलाड़ी रहा?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    जसप्रीत बुमराह
c.    भुनेश्वर कुमार
d.    कुलदीप यादव

10. किस संस्थान ने हाल ही में 'निर्भय' का सफल उड़ान परीक्षण किया है?
a.    डीआरडीओ
b.    इसरो
c.    नासा
d.    इनमें से कोई नहीं

11. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हाल ही निम्न में से किसने ने यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अंग्रेजी पुस्तक 'गीता रिविजेटेड' का लोकार्पण किया?
a. पीएम नरेन्द्र मोदी
b. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
c. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
d. बेगम खालिदा जिया

12. राजनाथ सिंह ने हाल ही में आयोजित द्वीप विकास एजेंसी की बैठक की अध्यक्षता की, द्वीप विकास एजेंसी की यह कौन सी बैठक है?
a. दूसरी
b. पहली
c. चौथी
d. तीसरी

13. भारत का द्वितीय प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सहायता केन्द्र (टीआईएससी) निम्न में से किस शहर में स्थापित किया गया?
a. कोचीन
b. चेन्नई
c. विशाखापत्तनम
d. मदुराई

14. यूनेस्को ने चेन्नई को रचनात्मक शहरों की सूची में शामिल किया, चेन्नई को किस क्षेत्र में विशेषता की संज्ञा प्रदान की गई?  
a. हस्तशिल्प
b. संगीत क्षेत्र
c. कसीदाकारी
d. खेल प्रोत्साहन

15. ओडिशा के निम्न में से किस शहर में देश का पहला हथियार संग्रहालय बनाया गया?
a. जगन्नाथपुरी
b. रायपुर
c. बालासोर
d. चांदीपुर  

उत्तर:
1.d. नीलमणि एस. राजू
2.a. डानिका रोम
3.c. ब्रिटेन
4.a. एच एस प्रणॉय
5.b. साइना नेहवाल
6.a. रूस
7.b. ओडिशा
8.a. ऑस्ट्रेलिया
9.b. जसप्रीत बुमराह
10.a. डीआरडीओ
11.c. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
12.a. दूसरी
13.b. चेन्नई
14.b. संगीत क्षेत्र
15.d. चांदीपुर

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News