करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 जनवरी 2019

Jan 16, 2019, 17:48 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – IMBEX 2018-19 तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – IMBEX 2018-19 तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.  

1. हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2016-18 में कितने हाथियों की रेल दुर्घटनाओं में मौत हुई है?
a.    28
b.    49
c.    65
d.    72


2. भारत ने किस देश के साथ IMBEX 2018-19 युद्ध अभ्यास का दूसरा संस्करण शुरु किया?
a.    चीन
b.    भूटान
c.    म्यांमार
d.    श्रीलंका


3. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर कपास का बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की है?
a.    इज़राइल
b.    अमेरिका
c.    रूस
d.    चीन


4. प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस राज्य में झारसुगुड़ा में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) राष्ट्र को समर्पित की है?
a.    उड़ीसा
b.    तेलंगाना
c.    गुजरात
d.    उत्तर प्रदेश


5. जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कितने सदस्यों वाले जीओएम का गठन किया गया है?
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात


6. किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया?
a.    अरुणाचल प्रदेश
b.    असम
c.    तमिलनाडु
d.    कर्नाटक


7. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 15 जनवरी 2019 को निम्न में से किसे अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया?
a.    राहुल सचदेवा
b.    मनु साहनी
c.    ज़हीर अब्बास
d.    मनु प्रभाकर


8. मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या की मानद सदस्यता कितने साल के लिए निलंबित कर दी है?
a.    चार साल
b.    सात साल
c.    आठ साल
d.    तीन साल


9. किस राज्य के डी. गुकेश 15 जनवरी 2019 को विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए?
a.    तमिलनाडु
b.    पंजाब
c.    कर्नाटक
d.    असम


10. टाइम्स हायर एजुकेशन की प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ (वर्ष 2019) में भारत के कितने संस्थानों को जगह मिली है?
a.    55
b.    60
c.    70
d.    49

 

उत्तर:

1. b. 49

विवरण: हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 2016-18 के तीन वर्षों में 49 हाथी रेल दुर्घटनाओं में मारे गए.

2. c. म्यांमार
विवरण: भारत और म्यांमार के बीच IMBEX 2018-19 युद्ध अभ्यास चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में शुरू हो गया है. यह IMBEX युद्ध अभ्यास का दूसरा संस्करण है.

3. d. चीन
विवरण: चीन द्वारा चांद पर भेजे गये रोवर चांग ई-4 द्वारा कपास के बीज अंकुरित करने में सफलता हासिल की गई है. चीन का दावा है कि उसके रोवर चांग ई-4 पर लगाए ये प्रयोगात्मक बॉक्स में यह सफल प्रयोग किया गया है.

4. a. उड़ीसा
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में बलांगीर का दौरा किया. उन्होंने 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. बलांगीर में प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) राष्ट्र को समर्पित किया.

5. d. सात
विवरण: नई दिल्ली में आयोजित जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार जीएसटी के तहत रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 7 सदस्यीय मंत्री समूह (जीओएम) का गठन किया गया है.

6. a. अरुणाचल प्रदेश
विवरण: अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गेगोंग अपांग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वे लगभग 22 वर्षों तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. भारत में दूसरे सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले कांग्रेस नेता गेगोंग अपांग ने फरवरी 2014 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए थे.

7. b. मनु साहनी
विवरण: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मनु साहनी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया. मनु साहनी अगले महीने आईसीसी के साथ जुड़ेंगे और वे जुलाई में मौजूदा सीईओ डेविड रिचर्डसन की जगह लेंगे.

8. d. तीन साल
विवरण: महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या की मानद सदस्यता तीन साल के लिए निलंबित कर दी है.

9. a. तमिलनाडु
विवरण: तमिलनाडु के डी. गुकेश 15 जनवरी 2019 को विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए. 12 साल, 7 महीने और 17 दिन के गुकेश ने यह उपलब्धि 17वीं दिल्ली इंटरनैशनल ओपन चेस टूर्नामेंट में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पाकर हासिल की. वहीं, सबसे युवा ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड सर्गेई कार्जाकिन (12 वर्ष, 7 महीने) के नाम है.

10.  d. 49
विवरण: टाइम्स हायर एजुकेशन की प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ में भारत के 49 संस्थानों को जगह मिली है. इन 49 में से 25 संस्थान शीर्ष 200 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. लंदन स्थित ‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ के अनुसार, 2019 की सूची में सबसे अधिक जगह पाने वाला देश चीन रहा हैं.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News