हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 अक्टूबर 2020

Oct 16, 2020, 18:30 IST

जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में–विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में–विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस और कोरोना वायरस से संबंधित परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

1.दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हाल ही में किसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
a.    रोजगार एवं श्रम विभाग
b.    खेल विभाग
c.    अंतरिक्ष विभाग
d.    स्वास्थ्य विभाग

2.पदमश्री से सम्मानित किस कुचिपुड़ी नृत्यांगना का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a.    मंजू भार्गवी
b.    शोभा नायडू
c.    यामिनी कृष्णमूर्ति
d.    चित्रा विश्वेश्वरन

3.विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    12 मार्च
c.    15 अक्टूबर
d.    20 जुलाई

4.वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लि. (एचजेडएल) ने हाल ही में कहा कि उसने जिंक स्मेल्टर संयंत्र लगाने को लेकर किस राज्य सरकार के साथ समझौता किया है?
a.    पंजाब
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    गुजरात

5.मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन हो गया है. उन्होंने किस फिल्म के लिए ऑस्कर जीता था?
a.    चांदनी
b.    गांधी
c.    लगान
d.    स्वदेश

6.भारत को कितने साल के लिए फिर से अंतरराष्ट्री य सौर गठबंधन का अध्यएक्ष चुन लिया गया है?
a.    तीन साल
b.    चार साल
c.    दो साल
d.    पांच साल

7.भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को कितने लाख डॉलर का योगदान दिया है?
a.    12 लाख डॉलर
b.    18 लाख डॉलर
c.    20 लाख डॉलर
d.    10 लाख डॉलर

8.हाल ही में किस देश ने Arton Capital's Passport Index 2020 की सूची में 58वां स्थान प्राप्त किया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    रूस

9.किस देश के पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर, जॉन रिचर्ड रीड का हाल ही में निधन हो गया है?
a.    न्यूजीलैंड
b.    ऑस्ट्रेलिया
c.    इंग्लैंड
d.    दक्षिण अफ्रीका 

10.हाल ही में किस राज्य सरकार ने किसानों के उन्नयन के लिए किसान कल्याण कोष बोर्ड स्थापित करने का फैसला किया है?
a.    पंजाब
b.    उत्तर प्रदेश
c.    कर्नाटक
d.    केरल

उत्तर-

1.a. रोजगार एवं श्रम विभाग
दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में मामूली फेरबदल करते हुए श्रम विभाग एवं रोजगार विभाग का प्रभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपा गया. दिल्ली सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (कार्यों का आवंटन) नियम-1993 के नियम-3 में प्रदान की गई शक्ति का इस्तेमाल करते हुए उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से परामर्श कर श्रम एवं रोजगार मामलों का प्रभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्रदान किया है.

2.b. शोभा नायडू
पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन हो गया. नायडू की प्रमुख उपलब्धियों में विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और अन्य बैले (नृत्य-नटिकाओं) की कोरियोग्राफी और उनमें नृत्य तथा अभिनय करना था. इनमें नायडू ने सत्यभामा, देवदेवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईबाबा और देवी पार्चती की मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं. उनकी प्रस्तुतियों की सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में प्रशंसा हुई हैं उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुति दी है. उन्होंने अपने जीवनकाल में भारत और विदेशों के तमाम छात्रों को प्रशिक्षण भी दिया है. उन्हें पद्मश्री के अलावा आंध्रप्रदेश सरकार और विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों ने भी सम्मानित किया है.

3.c. 15 अक्टूबर
विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस दिन लोगों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है. कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने के पहले हाथ धोना बहुत महत्वपूर्ण है. भारतीयों के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ हाथ से ही खाना खाने की संस्कृति है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 15 अक्टूबर का दिन विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में तय किया है.

4.d. गुजरात
गुजरात सरकार ने वेदांता समूह के साथ राज्य में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है. यह वेदांता समूह का राज्य में पहला निवेश है. यह समझौता मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वेदांता समूह के साथ किया. हिंदुस्तान जिंक इस समझौते के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से तापी के दोसवाड़ा में जिंक स्मेल्टर संयंत्र स्थापित करेगा. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड वेदांत समूह की सहायक कंपनी है.

5.b. गांधी 
मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन हो गया है. वह ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय थीं. भानु अथैया ने रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता था. भानु अथैया ने आमिर खान की 'लगान' और श्रीदेवी की 'चांदनी' फिल्म के लिए अपने हुनर को दिखाया था. उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की थी, जिसमें गुरु दत्त, यश चोपड़ा, बी.आर. चोपड़ा, राज कपूर, विजय आनंद, राज खोसला, आशुतोष गोवारिकर, कोनार्ड रूक्स और रिचर्ड एटनबरो जैसे नाम शामिल हैं. शाहरुख खान की 'स्वदेश' भानु अथैया की आखिरी फिल्म थी, जिसकी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग उन्होंने की थी.

6.c. दो साल
भारत को दो साल के लिए फिर से अंतरराष्ट्री य सौर गठबंधन अध्य क्ष और फ्रांस को सह-अध्येक्ष चुन लिया गया है. अंतरराष्ट्री य सौर गठबंधन की आयोजित वचुर्अल बैठक में 34 सदस्य- देशों ने इसका फैसला किया. बैठक में गठबंधन के चार क्षेत्रों का प्रतिनिधित्वक करने वाले चार नये उपाध्य क्षों का भी चयन किया गया है. अंतरराष्ट्री य सौर गठबंधन सम्मेरलन ने सतत जलवायु कार्रवाई गठबंधन के माध्य म से अपने सचिवालय की पहल को भी मंजूरी दी.

7.d. 10 लाख डॉलर
भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को 10 लाख डॉलर का योगदान किया है. इस राशि से शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत और सामाजिक कार्यों सहित एजेंसी के कई कार्यक्रमों और सेवाओं को जारी रखने में मदद मिलेगी. भारत, फलस्ती नी शरणार्थियों को महत्वहपूर्ण सेवाएं और आवश्यऔक मानवीय सहायता देने में संयुक्तल राष्ट्रा राहत और कार्य एजेंसी की गतिविधियों का समर्थन करता रहेगा.

8.c. भारत
आर्टन कैपिटल के पासपोर्ट इंडेक्स 2020 के अनुसार, भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में 58वां स्थान दिया गया है. न्यूजीलैंड सबसे ऊपर है दूसरे स्थान पर जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लक्जमबर्ग, स्विट्जरलैंड, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया है.

9.a. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर, जॉन रिचर्ड रीड का निधन हो गया है. वह वर्तमान के न्यूजीलैंड के सबसे वृद्ध टेस्ट प्लेयर भी थे. वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट जीत में लीड करने वाले पहले क्रिकेटर थे. जॉन रिचर्ड रीड ने 58 टेस्ट मैचों में 33.28 के औसत के साथ 3428 रन बनाए, जिसमें 16 साल से अधिक समय के करियर में 22 अर्धशतक और छह शतक शामिल हैं. उनका पहला टेस्ट शतक 135 के स्कोर पर 1954 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था.

10.d. केरल
केरल सरकार ने किसानों के उन्नयन के लिए किसान कल्याण कोष बोर्ड स्थापित करने का फैसला किया है. जिसका नाम ‘केरल कृषक क्षमानिधि बोर्ड’ होगा. मंत्रिमंडल ने डॉ.पी राजेंद्रन को केरल किसान कल्याण कोष बोर्ड के पहले अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया. केरल कृषक क्षमानिधि अधिनियम के तहत बागवानी, औषधि गुणों वाले पौधों की खेती, नर्सरी प्रबंधन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन, बकरी और खरगोश पालन, कृषि के इस्तेमाल वाली भूमि प्रबंधन से जुड़े मामलों को यह बोर्ड देखेगा.

Vikash Tiwari is an content writer with 3+ years of experience in the Education industry. He is a Commerce graduate and currently writes for the Current Affairs section of jagranjosh.com. He can be reached at vikash.tiwari@jagrannewmedia.com
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News