करेंट अफेयर्स क्विज़: 23 जनवरी 2019

Jan 23, 2019, 16:40 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा वुड मैकेंज़ी रिपोर्ट जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा वुड मैकेंज़ी रिपोर्ट जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.  

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राष्ट्रीय स्मारक स्थल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में बनाये गये संग्रहालय का उद्घाटन किया है?
a.    क़ुतुब मीनार
b.    ताजमहल
c.    इंडिया गेट
d.    लाल किला


2. रेटिंग्स एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, कौन सा राज्य 11.3% की दर के साथ वित्त वर्ष 2017-18 में राज्यों के विकास दर के मामले में टॉप पर रहा?
a.    बिहार
b.    उत्तर प्रदेश
c.    मध्य प्रदेश
d.    राजस्थान


3. यूएनसीसीडी (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में किया जायेगा?
a.    स्वीडन
b.    दुबई
c.    भारत
d.    ऑस्ट्रेलिया


4. सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गये फैसले के अनुसार न्यायिक अधिकारी पद के लिए सुनाई और देखने में अयोग्यता की वैध सीमा कितना प्रतिशत निर्धारित है?
a.    40%
b.    50%
c.    60%
d.    70%


5. भारत रत्न से सम्मानित किस वैज्ञानिक को हाल ही में प्रथम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है?
a.    सीएनआर राव
b.    टीएन चंद्रशेखरन
c.    आरके स्वामी
d.    विश्वास राव


6. किस देश के राष्ट्रीय बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    जापान


7. फ्रांस और किस देश ने एक नई मैत्री संधि 'आहेन' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसका उद्देश्य एक-दूसरे का बचाव, दोनों देशों में मित्रता बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    श्रीलंका
d.    जर्मनी


8. रिसर्च व कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की मांग के मामले में निम्न में से कौन सा देश वर्ष 2019 में चीन को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन सकता है?
a.    रूस
b.    नेपाल
c.    भारत
d.    पाकिस्तान


9. किस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को आईसीसी के पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ इयर 2018 चुना गया है?
a.    ऋषभ पंत
b.    महेंद्र सिंह धोनी
c.    दिनेश कार्तिक
d.    नमन ओझा


10. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को दिए गए 10 प्रतिशत के आरक्षण में से कितने प्रतिशत राज्य के कापू जाति के लोगों को दिया जाएगा?
a.    7%
b.    8%
c.    5%
d.    4%



उत्तर:

1. d. लाल किला
विवरण:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में लालकिले में सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्घाटन किया. इस संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़ीं चीजों को प्रदर्शित किया गया है.

2. a. बिहार
विवरण:
रेटिंग्स एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार वित्त वर्ष 2017-18 में 11.3% की दर के साथ राज्यों के विकास दर के मामले में टॉप पर रहा. जीडीपी के मामले में आंध्र प्रदेश और गुजरात क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे.

3. c. भारत
विवरण:
भारत में UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किया जायेगा. इस सत्र में मरुस्थलीकरण तथा भूमि के निम्नीकरण के मुद्दे पर चर्चा की जायेगी.

4. b. 50%
विवरण:
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि न्यायिक अधिकारी पद के लिए सुनाई और देखने में अयोग्यता की वैध सीमा 50 प्रतिशत है. हाल ही में न्यायिक अधिकारी पद के लिए विकलांगता संबंधित एक याचिका दायर की गई थी जिसके तहत यह फैसला सुनाया गया है.

5. a. सीएनआर राव
विवरण:
भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीएनआर राव को प्रथम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की संस्था सेंटर फॉर एडवांस मैटेरियल द्वारा उन्हें यह पुरस्कार मैटेरियल रिसर्च के लिए दिया जाएगा.

6. a. नेपाल
विवरण:
नेपाल राष्ट्र बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाली नागरिकों को भारत के अतिरिक्त किसी अन्य देश में 2,000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के नोट ले जाने और लाने की अनुमति नहीं होगी.

7. d. जर्मनी
विवरण:
फ्रांस और जर्मनी ने एक नई मैत्री संधि 'आहेन' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसका उद्देश्य एक-दूसरे का बचाव, दोनों देशों में मित्रता बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है.

8. c. भारत
विवरण: रिसर्च व कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की मांग के मामले में भारत वर्ष 2019 में चीन को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन सकता है. फिलहाल, इस मामले में अमेरिका पहले पायदान पर है.

9. a. ऋषभ पंत
विवरण: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आईसीसी के पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ इयर 2018 चुने गए हैं. पिछले साल पंत इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे.

10.  c. 5%

विवरण: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को दिए गए 10% के आरक्षण में से 5% राज्य के कापू जाति के लोगों को दिया जाएगा.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News