हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज: 27 जनवरी 2018

Jan 27, 2018, 18:00 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

current affairs in hindi: जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में किस मंत्रालय ने किशोरियों की योजना हेतु द्रुत सूचना प्रणाली की शुरूआत की है?
a.      गृह मंत्रालय
b.      पर्यटन मंत्रालय
c.      ग्रामीण विकास मंत्रालय
d.      महिला एवं बाल विकास मंत्रालय


2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में जनरल स्टोर्स पर तंबाकू बेचना प्रतिबंधित किया है?
a.      झारखंड
b.      पंजाब
c.      महाराष्ट्र
d.      इनमें से कोई नहीं


3. केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2018 को देश में युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बढ़ावा देने हेतु कितनी नई योजनाओं की घोषणा की है?
a.      4
b.      12
c.      15
d.      10


4. डब्ल्यूबीओ रैंकिंग की सुपर मिडिलवेट श्रेणी में मुक्केबाज विजेंदर सिंह निम्न में से किस स्थान पर हैं?
a.      पहले
b.      तीसरे
c.      छठे
d.      इनमें से कोई नहीं


5. निम्नलिखित में से किस राज्य में 6517 करोड़ रूपये की लागत वाली सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है?
a.      मध्य प्रदेश
b.      उत्तर प्रदेश
c.      झारखंड
d.      पंजाब


6. निम्न में से कौन सा मंत्रालय हर साल प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड की घोषणा करता है?
a.      ग्रामीण विकास मंत्रालय
b.      रेल मंत्रालय
c.      रक्षा मंत्रालय
d.      श्रम एवं रोजगार मंत्रालय


7. विश्व बैंक के किस मुख्य अर्थशास्त्री ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.       पॉल रोमर
b.       राहुल सचदेवा
c.       रघुराम राजन
d.       इनमें से कोई नहीं


8. किस देश ने छह लेन का 'इंटेलिजेंट सुपर एक्सप्रेसवे' बनाने का निर्णय लिया है?
a.      चीन
b.      जापान
c.      नेपाल
d.      इनमें से कोई नहीं


9. भारत के सिद्धार्थ सिंह ने किस खेल प्रतिस्पर्धा में स्वीडिश ओपन जूनियर खिताब जीता है?
a.      क्रिकेट
b.      शतरंज
c.      बैडमिंटन
d.      इनमें सेकोई नहीं


10 केंद्र सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 150 डॉलर घटाकर कितने डॉलर प्रति टन किया है?
a.      800 डॉलर प्रति टन
b.      900 डॉलर प्रति टन
c.      400 डॉलर प्रति टन
d.      700 डॉलर प्रति टन


उत्तर:
1.d. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

विवरण: महिला एवं बाल विकास सचिव राकेश श्रीवास्तव ने किशोरियों की योजना के संबंध में एक द्रुत सूचना प्रणाली (आरआरएस) के पहले चरण की शुरूआत की. यह एक वेब आधारित ऑन लाइन निगरानी प्रणाली है, जो किशोरियों के लिए योजना पर नजर रखेगी.


2.c. महाराष्ट्र

विवरण: महाराष्ट्र में चाकलेट, चिप्स जैसे रोजमर्रा के उपयोग का सामान बेचने वाली दुकानें अब तंबाकू उत्पाद नहीं बेच पाएंगी. राज्य सरकार ने ऐसी दुकानों के द्वारा तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने पर पाबंदी लगा दी है.


3.a. 4

विवरण: केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2018 को देश में युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बढ़ावा देने के हेतु चार नई योजनाओं की घोषणा की.


4.c. छठे

विवरण: भारत के मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह सुपर मिडिलवेट वर्ग की नवीनतम डब्ल्यूबीओ रैंकिंग में चार पायदान की छलांग से छठे स्थान पर पहुंच गए.


5.b. उत्तर प्रदेश

विवरण: उत्तर प्रदेश में 6517 करोड़ रूपये की लागत वाली सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है.


6.d. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

विवरण: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय हर साल प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड की घोषणा करता है. ये पुरस्कार श्रमिकों के बेहतर कार्य, अनूठी क्षमता, उत्पादकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान आदि के लिये दिये जाते हैं.


7.a. पॉल रोमर

विवरण: विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रोमर का आरोप था कि पिछले साल चिली की रैंकिंग में गिरावट गणना प्रणाली में बदलावों के चलते आई थी जो राजनीति से प्रेरित हो सकते हैं.


8.a. चीन

विवरण: चीन झेजिआंग प्रान्त में वर्ष 2022 तक 161 किमी लम्बा, छह लेन का 'इंटेलिजेंट सुपर एक्सप्रेसवे' बनाने की योजना बना रहा है.


9.c. बैडमिंटन

विवरण: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धार्थ सिंह ने 21 जनवरी 2018 को स्वीडन में आयोजित स्वीडिश ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में डेनमार्क के मैड्स क्रिस्टोफर्सन को हराकर गोल्ड मेडल जीता.


10.d. 700 डॉलर प्रति टन

विवरण: केंद्र सरकार ने प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य 150 डॉलर घटाकर 700 डॉलर प्रति टन कर दिया है.

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News