करेंट अफेयर्स क्विज़: 27 सितंबर 2018

Sep 28, 2018, 09:13 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग, विवाहेतर संबंध मामला जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग, विवाहेतर संबंध मामला जैसे अन्य परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में मस्जिद में नमाज पढ़ने के मामले की अगली सुनवाई किस तारीख को करने का निर्णय सुनाया है?
a.    3 अक्टूबर
b.    29 अक्टूबर
c.    12 दिसंबर
d.    28 दिसंबर


2. उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू द्वारा हाल ही में कहां स्मार्ट सिटी एक्सपो-2018 का उद्घाटन किया गया?
a.    जयपुर
b.    नई दिल्ली
c.    नागपुर
d.    चंडीगढ़


3. वित्तीय समावेश (एफआई) पहल के अंतर्गत वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा किस मोबाइल एप्प का उदघाटन किया गया?
a.    धन बल
b.    जन धन दर्शक
c.    जन जन धनी
d.    लक्ष्मी मोबाइल एप्प


4. हाल ही में जारी ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
a.    फ़िनलैंड
b.    स्वीडन
c.    स्विट्ज़रलैंड
d.    फ्रांस


5.
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए कौन-सा भारतीय राज्य सरकार ने 2 अक्टूबर को पेंशन योजना शुरू करेगा?
a.    बिहार
b.    पंजाब
c.    असम
d.    तमिलनाडु


6. निम्नलिखित में से कौन-सा देश नवंबर 2018 में इंटरफेथ एलायंस फोरम की मेजबानी करेगा?
a.    कुवैत
b.    सूडान
c.    सऊदी अरब
d.    संयुक्त अरब अमीरात


7. भारतीय दंड संहिता की किस धारा के तहत विवाहेतर संबंध को अपराध नहीं ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया है?
a.    धारा 497
b.    धारा 343
c.    धारा 121
d.    धारा 288


8. हाल ही में केन्द्रीय ने मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया को भंग किया, इसके स्थान पर किसकी अध्यक्षता में बनाई गई सात सदस्यों की समिति इसका कार्य देखेगी?
a.    डॉ. के.के. अग्रवाल
b.    डॉ. एस. के. नायक
c.    डॉ. वी.के. पॉल
d.    डॉ. जी. एच. वर्धन


9. हाल ही में हवा से हवा में मार करने वाली किस स्वदेश निर्मित मिसाइल का सुखोई विमान से सफल परीक्षण किया गया?
a.    नाग
b.    अर्जुन
c.    आकाश
d.    अस्त्र


10. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ किस देश के राष्ट्र प्रमुख को संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया?
a.    अमेरिका (डोनाल्ड ट्रम्प)
b.    इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस)
c.    बेंजामिन नेतन्याहू (इज़राइल)
d.    थेरेसा मे (इंग्लैंड)


उत्तर:

1. b. 29 अक्टूबर

विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह 29 अक्टूबर से अयोध्या मामले की सुनवाई विषय के गुण एवं दोष के आधार पर करेगा.

2. a. जयपुर
विवरण: उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ने हाल ही में जयपुर में स्मार्ट सिटी एक्सपो-2018 का उद्घाटन किया. इसमें 20 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं.

3. b. जन धन दर्शक
विवरण: वित्त मंत्रालय ने एमएसएमई के लोन प्लेिटफॉर्म को लेकर बड़ा फैसला किया है. बैंकिंग सुविधाओं को आसान बनाने के लिए जनधन दर्शक एप्पम लॉन्च किया है.

4. a. फ़िनलैंड
विवरण: द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में फ़िनलैंड प्रथम स्थान पर है जबकि भारत को 158वां स्थान हासिल हुआ है.

5. c. असम
विवरण: मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल द्वारा राज्य कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि असम सरकार 2 अक्टूबर को राज्य में सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू करेगी.

6. d. संयुक्त अरब अमीरात
विवरण: संयुक्त अरब अमीरात 19 व 20 नवंबर को राष्ट्र की राजधानी अबू धाबी में इंटरफेथ एलायंस फोरम की मेजबानी करेगा.
 
7. a. धारा 497
विवरण:  सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में स्त्री और पुरुष के बीच विवाहेतर संबंध से जुड़ी IPC की धारा 497 को गैर-संवैधानिक करार दे दिया है.

8. c. डॉ. वी.के. पॉल
विवरण: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के संसद से पास होने तक सात सदस्यीय कमेटी एमसीआई का कामकाज देखेगी. डॉ. वी.के. पॉल को इसका चेयरमैन बनाया गया है.
 
9. d. अस्त्र
विवरण: वायु सेना ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में ही बनी हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल का सुखोई-30 लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण किया.

10. b. इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस)
विवरण: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 26 सितंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

 

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News