करेंट अफेयर्स क्विज: 30 जनवरी 2018

Jan 30, 2018, 18:40 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - आर्थिक सर्वेक्षण 2018, ग्रैमी पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in Hindi
Current Affairs Quiz in Hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - आर्थिक सर्वेक्षण 2018, ग्रैमी पुरस्कार आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. हाल ही में पेश किये गये आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमतों में 2018-19 में कितना प्रतिशत बढ़ोतरी के आसार हैं?
a.    2-4 प्रतिशत
b.    8-9 प्रतिशत
c.    10-15 प्रतिशत
d.    20-25 प्रतिशत


2.  आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र में 2016-17 में कितना प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गयी?
a.    4.9%
b.    5.5%
c.    6.5%
d.    7.9%


3. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद करदाताओं की संख्या में कितना प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी?
a.    25 प्रतिशत
b.    30 प्रतिशत
c.    50 प्रतिशत
d.    75 प्रतिशत


4. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a. 3.2
b. 4.2
c. 6.2
d. 3.9


5. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7 प्रतिशत से बढ़कर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a. 9.5
b. 7.5
c. 10.5
d. 8.5


6.
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2016-17 में भारत में कितने मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ?
a. 375.7 मिलियन
b. 575.7 मिलियन
c. 475.7 मिलियन
d. 275.7 मिलियन


7. एक सेकेंड में 10 जीबी डाटा ट्रान्सफर करने वाली किस तकनीक का हाल ही में भारत सरकार द्वारा परीक्षण किया गया?
a.    लाई-फाई
b.    हाई-फाई
c.    फ़ास्ट-फ्यूरियस
d.    बेस्ट-नेट


8.  हाल ही में किस पूर्व टेनिस खिलाड़ी को भारतीय बैंडमिटन संघ द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
a.    प्रकाश पादुकोण
b.    पुलेला गोपीचंद
c.    एस श्रीकांत
d.    महेश भूपति


9.  निम्नलिखित में से किसने हाल ही में ग्रैमी पुरस्कार 2018 में सॉंग ऑफ़ द इयर का पुरस्कार प्राप्त किया?
a.    टोनी बेनेट
b.    ब्रूनो मार्स
c.    लियोनार्ड कोहेन
d.    डेव चैपल


10. किस राज्य सरकार ने नागपुर में कानून विश्वविद्यालय हेतु 750 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है?
a. महाराष्ट्र
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब


11. दुनिया में रहने के लिहाज से निम्नलिखित में से कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है?
a. भारत
b. चीन
c. अमेरिका
d. श्रीलंका


12. गणतंत्र दिवस 2018 की परेड में किस राज्य की झांकी ने पहला पुरस्कार जीता है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात





उत्तर:
1. c. 10-15 प्रतिशत
विवरण: क्रूड ऑयल की कीमतों में 2017-18 में 14 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी जो 2018-19 में 10-15 प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं.

2. a. 4.9%

विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र में 2016-17 में 4.9 प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गयी.

3 . c. 50 प्रतिशत
विवरण: जीएसटी से पूर्व सिस्टम की तुलना में जीएसटी सिस्टम आने के बाद अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष करदाताओं की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.

4. a. 3.2%
विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

5. b. 7.5%
विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 7 से 7.5 प्रतिशत रहेगी जबकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय हैं.

6. d. 275.7 मिलियन
विवरण: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2016-17 में भारत में 275.7 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ.

7. a. लाई-फाई
विवरण: लाई-फाई (लाइट फिडेलिटी) का नाम दिया गया है जिसमें एलईडी बल्ब और लाइट स्पेक्ट्रम के जरिए 10 जीबी डाटा प्रति सेकंड की स्पीड से एक किलोमीटर के एरिया में ट्रांसफर किया जा सकता है.

8 a. प्रकाश पादुकोण
विवरण: दिग्गज बैंडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को भारतीय बैंडमिटन संघ (बीएआई) ने इस खेल में उनके योगदान के लिए 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया है.

9. b. ब्रूनो मार्स
विवरण: ग्रैमी अवार्ड्स 2018 में गायक ब्रूनो मार्स के एकल गीत 'दैट्स वाट आई लाइक' को सॉन्ग ऑफ द ईयर का ख़िताब मिला.

10. a. महाराष्ट्र
विवरण: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने 28 जनवरी 2018 को नागपुर में कानून विश्वविद्यालय विकसित करने के लिए 750 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी है.

11. a. भारत
विवरण: दुनिया में रहने के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश है. हाल में 112 देशों के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में इस मामले में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका रहा है.

12. c. महाराष्ट्र
विवरण: गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली 23 झांकियों में से महाराष्ट्र की झांकी को पहला पुरस्कार मिला है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाराष्ट्र की विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News