Rajya Sabha Elections 2022: इलेक्शन कमीशन ने हाल ही में राज्यसभा सीटों पर चुनावों का घोषणा कर दिया है. चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) के अनुसार 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून 2022 को चुनाव होंगे. बता दें इन सीटों में उत्तर प्रदेश बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यूपी की 11 सीटें खाली हो रही हैं. इन सीटों पर भी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) होना है.
चुनाव आयोग ने 12 मई 2022 को राज्यसभा के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) एवं कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसके अतिरिक्त वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी को भी दोबारा चुनकर आना बहुत जरूरी होगा. कपिल सिब्बल, जयराम रमेश एवं अंबिका सोनी जैसे कांग्रेस के कई बड़े नेता का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है.
राज्यसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम
राज्यसभा चुनाव 2022 कार्यक्रम | |
कार्यक्रम | तारीख |
अधिसूचना जारी | 24 मई |
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख | 31 मई |
नामांकन की जांच | 1 जून |
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख | 3 जून |
मतदान की तिथि | 10 जून ( 9am to 4pm) |
मतों की गिनती | 10 जून ( At 5 pm) |
10 जून को राज्यसभा चुनाव: जानिए सीटों की संख्या
आंध्र प्रदेश - 4
बिहार - 5
छत्तीसगढ़- 2
हरियाणा- 2
झारखंड - 2
कर्नाटक- 4
मध्य प्रदेश - 3
महाराष्ट्र-6
ओडिशा-3
पंजाब-2
राजस्थान- 4
तमिलनाडु- 6
तेलंगाना - 2
उत्तर प्रदेश -11
उत्तराखंड -1
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीट
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 5 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है.
राज्यसभा में 250 सदस्यों की संख्या निर्धारित
संविधान के अनुसार, राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 250 निर्धारित की गई है. बता दें इसमे 238 सदस्यों के लिए चुनाव का प्रावधान है. राष्ट्रपति 12 सदस्य को नॉमिनेट करते हैं. प्रत्येक दो साल में से एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त भी होता है. इसके बाद राज्यसभा में सदस्यों की सीटों के लिए चुनाव होता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation