केंद्र सरकार द्वारा 22 मार्च 2017 को यह घोषणा की गयी कि पांच भारतीय शहरों को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है.
यह सूचना केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मन द्वारा राज्य सभा में लिखित में दी गयी.
पांच शहर हैं:
1. अहमदाबाद
2. दिल्ली
3. जयपुर
4. मुंबई
5. भुवनेश्वर
युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे विशेष स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं. यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है.
यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में निम्नलिखित मापदंडों पर किसी स्थान को शामिल किया जाता है:
• मानव रचनात्मक प्रतिभा की उत्कृष्ट कृति का प्रतिनिधित्व करने पर.
• उस स्थान ने समय बीतने पर मानव मूल्यों के महत्वपूर्ण आदान-प्रदान तथा इस दौरान विश्व के सांस्कृतिक क्षेत्र में, वास्तुकला में विकास में, स्मारकीय कला, नगर नियोजन या परिदृश्य डिजाइन में पहचान बनाई हो.
• विलुप्त हो चुकी अथवा विलुप्तप्राय सभ्यता की असाधारण कहानी बयां करता स्मारक अथवा स्थान.
• मानव इतिहास के बारे में प्रकाश डालती इमारत, अथवा वास्तुकला या तकनीकी परिदृश्य का उत्कृष्ट उदाहरण.
• मानव सभ्यता के निवास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्थल, जल अथवा किसी विशिष्ट स्थान को इस श्रेणी में रखा जा सकता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation