पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता जयवंतीबेन मेहता का संक्षिप्त बीमारी के बाद 78 वर्ष की अवस्था में 07 नवंबर 2016 को निधन हो गया. भाजपा में वह पहले पाषर्द, विधायक और लोकसभा सदस्य रही.
जयवंतीबेन के बारे में-
- जयवंतीबेन का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 20 दिसंबर 1938 को हुआ.
- 1962 में राजनीति में प्रवेश करने के बाद वह 1968 में पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई थीं.
- इसके बाद वह दूसरे कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुई.
- 1975 में आपातकाल के दौरान, उन्हें 19 महीने के लिए जेल में रखा गया.
- 1978 में वह महाराष्ट्र विधान सभा के लिए निर्वाचित हुई.
- 1980 में वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य बनी.
- 1988 में उन्हें पार्टी का सचिव नियुक्त किया गया.
- 1989 में वह पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं, जिसके बाद 1996 और 1999 में वह दुबारा लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुई.
- जयवंतीबेन वर्ष 1996 से वर्ष 1999 तक अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में विद्युत राज्यमंत्री भी रही.
- उन्होंने दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता.
दक्षिण मुंबई संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व में दिवंगत मुरली देवड़ा किया करते थे. भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता केशव उपाध्यय के अनुसार वह जमीन से जुड़ी कार्यकर्ता और नेता थी.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation