भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 12 जनवरी 2020 को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. जसप्रीत बुमराह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वार्षिक अवॉर्ड समारोह के दौरान वर्ष 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन हेतु पॉली उमरीगर अवॉर्ड प्रदान किया गया.
बुमराह ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. बुमराह टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया एवं वेस्टइंडीज में एक पारी के दौरान पांच विकेट लेने का कारनामा करने वाले पहले तथा एकमात्र एशियाई गेंदबाज हैं. जसप्रीत बुमराह को ‘दिलीप सरदेसाई’ पुरस्कार भी दिया गया.
इसी समारोह में पूनम यादव को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) का पुरस्कार दिया गया. यह महिला वर्ग में बीसीसीआई की ओर से शीर्ष पुरस्कार है. बीसीसीआई द्वारा पोली उमरीगर अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को दी जाती है. पुरस्कार के लिए 01 अक्टूबर 2018 से 30 सितंबर 2019 के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया.
शेफाली वर्मा को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू पुरस्कार मिला
शेफाली वर्मा को महिला क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्होंने पिछले साल नौ टी 20 मैचों में 222 रन बनाए. इसके अलावा, उन्हें 2018-19 सत्र में जूनियर घरेलू क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन के लिए ‘जगमोहन डालमिया’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. उन्होंने 46 घरेलू मैचों में कुल 1923 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें एक दिवसीय और टी 20 भी शामिल हैं.
अन्य पुरस्कार
भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अंजुम चोपड़ा एक शानदार बल्लेबाज रही है. वे इसी के साथ 100 वनडे खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अपने 17 साल के करियर में 04 विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
यह भी पढ़ें:भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने जीता वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब
बीसीसीआई पुरस्कार: विजेताओं की पूरी सूची
खिलाड़ी का नाम | पुरस्कार |
कृष्णमाचारी श्रीकांत | कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंच अवॉर्ड |
जसप्रीत बुमराह | पॉली उमरीगर अवॉर्ड |
अंजुम चोपड़ा | बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला) |
पूनम यादव | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) |
दिलीप जोशी | बीसीसीआई का विशेष पुरस्कार |
मयंक अग्रवाल | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष) |
जसप्रीत बुमराह | दिलीप सरदेसाई पुरस्कार |
चेतेश्वर पुजारा | दिलीप सरदेसाई पुरस्कार |
शेफाली वर्मा | सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला) |
झूलन गोस्वामी | महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए सम्मानित |
स्मृति मंधाना | महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के लिए सम्मानित |
शिवम दूबे | लाला अमरनाथ पुरस्कार |
वीरेंद्र शर्मा | घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर |
शेफाली वर्मा | 2018-19 के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर घरेलू) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation