केरल विधानसभा की कुल 140 सीटों के लिए चुनाव नतीजे कल 02मई, 2021 को घोषित किये गये जिनमें LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने कुल 97 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. UDF को केरल विधान सभा में इस बार कुल 41 सीटों पर जीत हासिल हुई है और अन्य दलों के खाते में केवल 02 सीटें ही आई हैं. केरल में सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को कुल 140 सीटों में से 71 सीटों पर जीत हासिल करनी थी.
केरल में इस बार कई राज्य मंत्रियों ने अपने चुनाव क्षेत्र से जीत हासिल की है. इनमें राज्य मंत्री कडकापल्ली सुरेंद्रन (पर्यटन), एम.एम.मणि (विद्युत), ए.सी.मोइद्दीन (स्थानीय स्व सरकार), टी.पी. रामकृष्णन (आबकारी) और के.के. शैलजा (स्वास्थ्य) के नाम शामिल हैं लेकिन, मत्स्य पालन मंत्री जे. मर्सीकुट्टी अम्मा चुनाव हारने वाली एकमात्र मंत्री रहीं.
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 29 और 30 अप्रैल, 2021 को जारी किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के साथ छोटे दलों के राजनीतिक गठजोड़ में बदलाव के बीच, LDF को मध्य केरल में अपनी पकड़ कायम रहने की उम्मीद है, हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि LDF को इस बार के चुनावों में वर्ष 2016 की कुल चुनावी जीत से शायद कुछ कम सीटें मिलें . केरल के मुख्य मंत्री पिनाराई विजयन, ई श्रीधरण, रमेश चेन्नीथाला, ओमेन चंडी इन चुनावों में प्रमुख नेता है.
8.00PM: वर्ष, 2021 के चुनावी नतीजों में केरल में 1 सीट पर CPI (M) और 1 सीट पर इंडियन नेशनल लीग को जीत हासिल हुई है. इसी तरह, केरल में 64 वर्षीय के. के. शैलजा ने 60 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल, 2021 को एक चरण में मतदान किया गया था. CPI(M) नेता सीताराम येचुरी ने केरल की जनता को LDF को एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने का अवसर देने के लिए शुक्रिया किया है.
4.40 PM: केरल के चुनावी नतीजों में अब तक बेलुस्सेरी से LDF के सचिन देव विजेता घोषित हुए हैं. चंगनशेरी से LDF के नेता जोब मैचिल, चेल्केक्कारा से LDF के के राधाकृष्णन और LDF के कोन्नी से जेनिश कुमार विजेता रहे हैं. इसी तरह, मनकडा से UDF के एम अली, पाला से मणि सी कप्पन और पलक्कड़ से UDF के ही शफी परम्बिल जीते हैं. केरल में इस समय LDF कुल 100 सीटों पर और UDF कुल 40 सीटों पर आगे चल रही है.
3.30 PM: केरल में LDF अभी फिलहाल विधानसभा की कुल 140 में से 98 सीटों पर लीड बनाये हुए है. यह राज्य में LDF का लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. राज्य के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में विजेता घोषित किए जा रहे हैं, LDF केरल में 97 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि NDA अभी तक राज्य में एक भी सीट पर बढ़त हासिल करने में विफल रही है. शीर्ष निर्वाचन क्षेत्रों में अंतिम दौर की मतगणना में विजेता घोषित किए जा रहे हैं.
1.45 PM: केरल में वर्ष 2021 के चुनावों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की जीत होती दिख रही है. दूसरी बार भी LFD केरल में अपनी सरकार बना सकती है. हालांकि यहां प्रमुख विपक्षी नेता अभी मतगणना में आगे चल रहे हैं. LDF अभी 92 सीटों पर आगे चल रहा है और UDF अभी 46 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. पल्लकड़ से श्री ई श्रीधरण आगे चल रहे हैं और एम् एम मनी अभी सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से अपने क्षेत्र से जीत रहे हैं.
विधानसभा क्षेत्र | विजेता नेता का नाम | राजनीतिक दल |
अरूर | दलेमा जोजो | LDF |
अरुविकार | जी स्टीपहान | LDF |
अजिक्कोड | केवी सुमेश | LDF |
बालुसरी | सचिन देव | LDF |
चंगनशेरी | जोब माइकल | LDF |
चेलक्कारा | के राधाकृष्णन | LDF |
चेर्थाला | पी प्रसाद | LDF |
चित्तूर | के कृष्णकुट्टी | LDF |
देवीकुलम | ए राजा | LDF |
धर्मदाम | पिनारयी विजयन | LDF |
इलाथुर | पी शशिधरन | UDF |
इरंद | पीके बशीर | UDF |
एट्टुमानूर | वीएन वासवान | LDF |
गुरुवायुर | एमके अकबर | LDF |
हरीपाद | रमेश चेन्निथला | UDF |
इडुक्की | रोजी अगस्टिन | LDF |
इरीक्कुर | सजीव जोसेफ | UDF |
इरिन्जलाकुडा | आर बिंदू | LDF |
कडूथूरूथी | मोन्स जोसेफ | UDF |
कालियासरी | एम विजिन | LDF |
कलपेट्टा | टी सिद्दीकी | UDF |
कन्जिराप्पल्ली | एम जयराज | LDF |
कासरगोड | एनए नेलिकुन्नु | UDF |
कायमकुलम | यू प्रतिभा | LDF |
कज़हाकूट्टम | कडगमपल्ली सुरेंद्रन | LDF |
कोच्चि | केजे मैक्सी | LDF |
कोडुन्गल्लुर | वी आर सुनीलकुमार | LDF |
कोल्लम | एम विंसेंट | UDF |
कोनी | जैनीश कुमार | LDF |
कोट्टायम | तिरुवंचूर राधाकृष्णन | UDF |
कोझीकोड उत्तर | टोटेटिल रविंद्रन | LDF |
कुंदारा | पीसी विश्वनाथ | UDF |
कुन्नम्कुलम | एसी मोइदीन | LDF |
कुन्नथुनद | पीवी श्रीजिन | LDF |
कुट्टनाड | जैकब अब्राहम | LDF |
कुटियाडी | केपी कुंजाहमदकुट्टी | LDF |
मनालुर | मुरली | LDF |
मंजेश्वर | एकेएम अशरफ | UDF |
मनकड़ा | एम अली | UDF |
मत्तनूर | केके शैलजा | LDF |
मुवात्तुपूजा | एल्डो इब्राहीम | LDF |
नटिका | सीसी मुकुंदन | LDF |
निलाम्बुर | पीवी अनवर | LDF |
ओल्लुर | के राजन | LDF |
पाला | मनी सी कप्पन | UDF |
पलक्कड़ | शफी परंबिल | UDF |
पीरूमदारा | वज़हुर सोमन | LDF |
पेरम्बरा | टीपी रामकृष्णन | LDF |
पेरवूर | सनी जोसेफ | UDF |
पिरवोम | अनूप जैकब | UDF |
पोन्नानी | पी नंदकुमार | LDF |
पूनजर | सेबस्टियन कुलटिनकल | LDF |
पुटूप्पली | ओम्मन चांडी | UDF |
तिरुवल्ला | मैथ्यू टी थॉमस | LDF |
तिरुवम्बाडी | लिंटो जोसेफ | LDF |
थोडूपुज्हा | पी.जे.जोसफ | UDF |
थिरीक्काकरा | पीटी थॉमस | UDF |
त्रिशूर | पी. बलाचंद्रन | LDF |
त्रिफला | एमबी राजेश | LDF |
तिरुरांगडी | केपीए मजीद | UDF |
उडमा | सीएच कुंजंबु | LDF |
उडुंबनचोला | एम. एम. मणि | LDF |
वडकरा | केके रेमा | UDF |
वाईकॉम | सीके आशा | LDF |
वल्लिककुन्नु | अब्दुल हमीद | UDF |
वेंगारा | पीके कुंजालिकुट्टी | UDF |
वंदूर | एपी अनिल कुमार | UDF |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation