प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का 07 जुलाई 2021 को विस्तार हो गया है. 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है. इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली. असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोजपा नेता पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है.
कैबिनेट विस्तार में 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया जबिक मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव हुआ है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के साथ मंत्रियों के विभागों में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं. हालांकि ज्यादातर बड़े मंत्रियों के विभाग यथावत रहे हैं. राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस.जयशकंर, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी जैसे कद्दावर मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
देखिए पूरी लिस्ट
कैबिनेट मंत्री: एक नजर में
राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय
अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय
निर्मला सीतारमण: वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स
नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले
स्मृति ईरानी - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन
पीयूष गोयल - वाणिज्य उद्योग, खाद्य वितरण, कपड़ा मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान - शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी - संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस भी
नारायण राणे - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग
सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी
मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
विरेंद्र कुमार - सामाजिक न्याय
गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
रामचंद्र प्रसाद सिंह - स्टील
अश्विनी वैष्णव - रेल, आईटी के साथ संचार मंत्रालय
पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावत - जलशक्ति मंत्रालय
किरन रिजिजू : संस्कृति मंत्रालय
राजकुमार सिंह - ऊर्जा
हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम मंत्रालय
मनसुख मंडाविया - स्वास्थ्य मंत्री
भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय
डॉ. महेंद्र नाथ पांडे - भारी उद्योग
पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
जी किशन रेड्डी - संस्कृति, पर्यटन, पूर्वोत्तर क्षेत्र
अनुराग ठाकुर: सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
राव इंद्रजीत सिंह, योजना, कॉरपोरेट
डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान एंड तकनीकी, पृथ्वी विज्ञान
राज्य मंत्री के तौर पर यह जिम्मेदारी
श्रीपद येसो नायक - पोत, शिपिंग एवं टूरिज्म
फग्गन सिंह कुलस्ते - स्टील, ग्रामीण विकास
प्रह्लाद सिंह पटेल - जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग
अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्ता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
अर्जुन मेघवाल - संसदीय मामले, संस्कृति
वीके सिंह - सड़क परिवहन एंड हाईवे, नागरिक विमानन
कृष्ण पाल- ऊर्जा, भारी उद्योग
दानवे रावसाहब दादाराव- रेलवे, कोल एंड माइंस
रामदास अठावले - सामाजिक न्याय
साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्ता मामले, ग्रामीण विकास
संजीव बालियान- मत्स्य, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी
पंकज चौधरी- वित्त
अनुप्रिया पटेल- वाणिज्य एवं उद्योग
एसपी सिंह बघेल - लॉ एंड जस्टिस
राजीव चंद्रशेखर- स्किल डेवलपमेंट, सूचना तकनीक
शोभा करंदलजे- कृषि एवं किसान कल्याण
भानु प्रताप वर्मा- लघु, मध्यम
दर्शना जरदोश- कपड़ा, रेलवे
वी मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य
मीनाक्षी लेखी- विदेश, संस्कृति
सोम प्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग
रेणुका सिंह- जनजातीय मामले
पृष्ठभूमि
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है. नियम के अनुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक से अधिक 81 सदस्य हो सकते हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश को बड़ा हिस्सा मिला है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation