Nelson Mandela International Day 2022: जानें नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस क्यों मनाया जाता है?

Nelson Mandela International Day 2022: नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 18 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि कैसे आप खुद में बदलाव लाकर दूसरों को प्रेरित कर सकते है।

Jul 18, 2022, 14:57 IST
Nelson Mandela International Day 2022
Nelson Mandela International Day 2022

Nelson Mandela International Day 2022: हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। वास्तव में यह दक्षिण अफ्रीका के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति और रंगभेद के खिलाफ न्याय के लिए नेल्सन मंडेला के लंबे संघर्ष का स्मरण है जिनके जीवन का उद्देश्य था दुनिया में शांति को बढ़ावा देना, मानवाधिकारों को बनाए रखना और प्रकृति के साथ सद्भाव और सभी के लिए सम्मान की शिक्षा की जरुरत पर बल देना ।

"मंडेला ने 1990 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) में कहा था, "जातिवाद का हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए और मानवता को इससे छुटकारा मिलनी चाहिए ।"

नेल्सन मंडेला कौन थे?

नेल्सन मंडेला, एक मानवाधिकार कार्यकर्ता, वकील और शांति के अंतरराष्ट्रीय प्रवर्तक होने के साथ ही   दक्षिण अफ्रीका के पहले ऐसे जनमानस के नेता थे। उनका जन्म वर्ष 1918 में 18 जुलाई को हुआ था। वह चीफ हेनरी मंडेला के पुत्र थे और टेम्बू लोगों के कबीले से आने वाले मदीबा के नाम से भी जाने जाते थे। वह कम उम्र में ही अनाथ हो गए थे और उन्होनें काफी कम उम्र में ही अपने आप के सरदार होने का दावा किया था। बाद में वह अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और यूथ लीग के नेता बन गए। अक्टूबर 1993 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मंडेला का 2013 में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 के लिए थीम

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 का विषय है "आपके पास जो कुछ है और जहां आप हैं, उसके मदद से आप जो कर सकते हैं वह करें।" यह थीम काफी प्रासंगिक है खास तौर पर पूर्वी यूरोप में भू-राजनीतिक परिदृश्य के साथ-साथ अफ्रीका के छोटे-छोटे संघर्षों और श्रीलंका, अफगानिस्तान और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में आये संकट को देखते हुए । पिछले साल का थीम  था "एक हाथ दुसरे को दाना खिला सकता है ।"

नेल्सन मंडेला दिवस 2022 का इतिहास

नवंबर 2009 का वह दिन काफी खास है जब जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शांति और स्वतंत्रता की लड़ाई में मंडेला के पूर्व योगदान को मान्यता दी। UNGA ने मूल्यों को रेखांकित करते हुए उनके संघर्ष,  मानवाधिकारों की सुरक्षा, गरीबी के खिलाफ लड़ाई, मानवता की सेवा और आदि संकल्पो को अपनाया जो  मंडेला के जन्मदिन पर मनाया जाता है। बाद में 2014 में, UNGA ने मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले नेल्सन मंडेला के उपलब्धियों और योगदानों के लिए उनके नाम पर पुरस्कार की शुरुआत की।

Vinay Thakur
Vinay Thakur

Executive

Vinay Thakur is a content developer with 6+ years of experience in the education industry and in digital media. At jagranjosh.com, Vinay creates curates content related to current affairs, education news and result related updates.

... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News