भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 04 नवंबर 2019 को को देवधर ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है. इंडिया-सी की कमान संभालने वाले 20 वर्षीय शुभमन गिल ने देवधर ट्रॉफी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. शुभमन गिल देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया-सी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं.
विराट कोहली ने देवधर ट्रॉफी के 2009-10 में नॉर्थ जोन की ओर से कप्तानी की थी. उस समय विराट की उम्र 21 साल और 124 दिन थी. वहीं शुभमन गिल फाइनल मैच के दौरान महज 20 साल और 57 दिन के थे.
देवधर ट्रॉफी फाइनल में सबसे कम उम्र के कप्तान | |||
कप्तान | उम्र | टीम | साल |
शुभमन गिल | 20 साल 57 दिन | इंडिया-सी | 2019-20 |
विराट कोहली | 21 साल 124 दिन | नॉर्थ जोन | 2009-10 |
उन्मुक्त चंद | 22 साल 310 दिन | इंडिया-बी | 2015-16 |
श्रेयस अय्यर | 23 साल 92 दिन | इंडिया-बी | 2017-18 |
मनोज तिवारी | 23 साल 124 दिन | ईस्ट जोन | 2008-09 |
कपिल देव | 23 साल 305 दिन | नॉर्थ जोन | 1982-83 |
विराट कोहली 31 साल के हो गए
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 05 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. 05 नवंबर 1988 को जन्मे विराट कोहली का नाम विश्व के महान क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विराट कोहली का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
यह भी पढ़ें:सौरव गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष का पदभार संभाला
विराट कोहली के बारे में
• विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.
• उन्होंने डेब्यू मैच में 12 रन बनाए थे. उन्होंने अपने करियर का पहला शतक साल 2009 में बनाया था.
• विराट कोहली ने भारत और श्रीलंका के बीच साल 2009 की द्विपक्षीय श्रृंखला में अपना पहला वनडे शतक लगाया था. विराट ने इस मैच में 114 गेंदों में शानदार 107 रन बनाए.
• साल 2008 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने के बाद विराट कोहली सुर्खियों में आए. भारत ने उनकी कप्तानी में यह ट्रॉफी जीती.
• विराट कोहली 82 टेस्ट की 139 पारियों में 7066 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 26 शतक, 22 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक जड़े हैं.
• विराट ने 239 वनडे मैचों में 39 बार नाबाद रहते हुए 11520 रन बना चुके हैं. वनडे मैचों में कोहली 43 शतक और 54 अर्धशतक लगा चुके हैं.
• वहीं कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय में 72 मुकाबलों में 22 अर्धशतक की मदद से 2450 रन बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें:विराट कोहली फॉलोऑन देने के मामले में भारत के सबसे सफल कप्तान बने
यह भी पढ़ें:रोहित शर्मा ने बनाया नया टेस्ट रिकॉर्ड, तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का 71 साल पुराना रिकॉर्ड
Comments
All Comments (0)
Join the conversation